{"_id":"64374af78e40ab452a0d0c95","slug":"north-korea-fires-unspecified-ballistic-missile-japan-issues-alert-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"North Korea Missile: उत्तर कोरिया ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, जापान ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
North Korea Missile: उत्तर कोरिया ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, जापान ने जारी किया अलर्ट
Thu, 13 Apr 2023 07:12 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
Published by: गुलाम अहमद
Updated Thu, 13 Apr 2023 07:12 AM IST
सार
दक्षिण कोरिया की सेना के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर कोरिया ने उकसावे के रूप में पूर्वी सागर की ओर मिसाइल दागी। इसके बाद जापान सरकार ने होक्काइदो (Hokkaido) द्वीप के निवासियों के लिए अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
North Korea fires ballistic missiles
- फोटो : ANI
विस्तार
अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने गुरुवार सुबह एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल दागी। दक्षिण कोरिया की सेना के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर कोरिया ने उकसावे के रूप में जापान सागर की ओर मिसाइल दागी। इस अनिर्दिष्ट मिसाइल के होक्काइदो (Hokkaido) द्वीप पर गिरने पर संभावना को देखते हुए जापान सरकार ने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है।
जापान ने उत्तर कोरिया के मिसाइल दागने की पुष्टि की है। साथ ही जापानी सरकार ने अलर्ट जारी करते हुए होक्काइदो द्वीप के निवासियों को तत्काल भूमिगत ठिकानों में शरण लेने के लिए कहा है। चेतावनी के अनुसार, मिसाइल के स्थानीय समयानुसार सुबह करीब आठ बजे गिरने की उम्मीद जताई गई थी। हालांकि, होक्काइदो में स्थानीय अधिकारियों ने बाद में कहा कि मिसाइल द्वीप पर नहीं गिरा।
गौरतलब है कि उत्तर कोरिया इस साल की शुरुआत से लगातार हथियारों का परीक्षण कर रहा है। हाल ही में मीडिया ने दावा किया था कि उसने परमाणु-सक्षम अंडरवाटर ड्रोन और दो अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया ने दावा किया है कि उनके ये हथियार रेडियोएक्टिव सुनामी लाने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने बताया कि सोमवार को उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने सेंट्रल मिलिट्री कमीशन की एक बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में अमेरिकी साम्राज्यवादियों और दक्षिण कोरिया के कठपुतली गद्दारों से निपटने के लिए उनकी आक्रामकता के खिलाफ युद्ध छेड़ने की चर्चा हुई।