{"_id":"67ce8dfdf7b0f21f940470da","slug":"north-korea-fires-several-ballistic-missiles-into-sea-after-us-south-korea-began-military-drills-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"North Korea: उत्तर कोरिया ने दागी कई बैलिस्टिक मिसाइलें, यूएस-दक्षिण कोरिया के युद्धाभ्यास के खिलाफ उठाया कदम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
North Korea: उत्तर कोरिया ने दागी कई बैलिस्टिक मिसाइलें, यूएस-दक्षिण कोरिया के युद्धाभ्यास के खिलाफ उठाया कदम
Mon, 10 Mar 2025 01:04 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सियोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सियोल
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:04 PM IST
सार
यह मिसाइलें ऐसे समय दागी गई हैं, जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेनाओं ने संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू किया है। उत्तर कोरिया द्वारा लगातार इस तरह के युद्धाभ्यासों पर नाराजगी जताई गई है।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया ने दागीं मिसाइलें।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कोरिया की सेना ने एक बयान में कहा है कि उत्तर कोरिया ने अपने पश्चिमी तट से कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। दक्षिण कोरिया ने बताया कि ये मिसाइलें सोमवार को दागी गईं, लेकिन इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। गौरतलब है कि यह मिसाइलें ऐसे समय दागी गई हैं, जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेनाओं ने संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू किया है। उत्तर कोरिया द्वारा लगातार इस तरह के युद्धाभ्यासों पर नाराजगी जताई गई है।
दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने शुरू किया संयुक्त युद्धाभ्यास
गौरतलब है कि दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने सोमवार से अपने सालाना संयुक्त युद्धाभ्यास की शुरुआत की। हालांकि बीते दिनों दक्षिण कोरिया के लड़ाकू विमानों द्वारा गलती से अपने ही नागरिकों पर बम गिराने की घटना के बाद अमेरिका के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास में गोलीबारी पर रोक लगाई गई है। इस युद्धाभ्यास में दोनों देश कंप्यूटर सिमुलेशन के साथ ही मैदानी ट्रेनिंग पर भी फोकस कर रहे हैं। यह युद्धाभ्यास 20 मार्च तक चलेगा। इस युद्धाभ्यास के खिलाफ नाराजगी जताते हुए उत्तर कोरिया ने इसे खतरनाक रूप से उकसावे वाली कार्रवाई करार दिया और कहा कि इससे क्षेत्र में संघर्ष छिड़ने की आशंका है।
उत्तर कोरिया के साथ बढ़ा हुआ है तनाव
दक्षिण कोरिया की सेना ने बयान में कहा है कि घटना की जांच के बाद ही युद्धाभ्यास में फायरिंग की इजाजत दी जाएगी। दोनों देशों के बीच डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद पहला बड़ा युद्धाभ्यास हो रहा है। उत्तर कोरिया के साथ भी दक्षिण कोरिया और अमेरिका का तनाव बढ़ा हुआ है। उत्तर कोरिया लगातार अपने परमाणु जखीरे में इजाफा कर रहा है। साथ ही यूक्रेन के मोर्चे पर भी उत्तर कोरिया पर रूस की मदद के आरोप लग रहे हैं।