फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea fires possible ballistic missile Japanese Defence Ministry

Ballistic Missile: उत्तर कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल, जापानी रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी

Wed, 31 May 2023 05:58 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 31 May 2023 05:58 AM IST
सार

उत्तर कोरिया जून में अपना पहला सैन्य जासूसी उपग्रह लॉन्च करने के लिए तैयार है। सैन्य मामलों के प्रभारी एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया कि नियोजित लॉन्च का उद्देश्य वास्तविक समय के आधार पर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई पर नजर रखना है।

विज्ञापन
North Korea fires possible ballistic missile Japanese Defence Ministry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

सैटेलाइट लॉन्च के लिए अपनी योजना का खुलासा करने के एक दिन बाद उत्तर कोरिया ने बुधवार को संभावित बैलिस्टिक मिसाइल दागी। समाचार एजेंसी केसीएनए ने जापानी रक्षा मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी। केसीएनए के अनुसार, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने प्योंगयांग के पहले सैन्य जासूसी उपग्रह के प्रक्षेपण की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए अपने देश की अंतरिक्ष एजेंसी को निर्देश दिया।
विज्ञापन


सैन्य जासूसी उपग्रह लॉन्च करने की तैयारी कर रहा कोरिया 
उत्तर कोरिया जून में अपना पहला सैन्य जासूसी उपग्रह लॉन्च करने के लिए तैयार है। उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ने सैन्य मामलों के प्रभारी एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया कि नियोजित लॉन्च का उद्देश्य वास्तविक समय के आधार पर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई पर नजर रखना है। उत्तर कोरिया द्वारा जापान को 31 मई से 11 जून के बीच उपग्रह लॉन्च करने की योजना के बारे में सूचित करने के एक दिन बाद यह बात सामने आई है। गवर्निंग वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया (डब्ल्यूपीके) के केंद्रीय सैन्य आयोग के उपाध्यक्ष री प्योंग-चोल ने एक बयान में कहा कि उत्तर कोरिया का निर्धारित उपग्रह प्रक्षेपण युद्ध की तैयारी को मजबूत करने के लिए एक अपरिहार्य कार्रवाई है। 
विज्ञापन


तनाव भड़काने के लिए अमेरिका की आलोचना
उत्तर कोरिया ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि उसने किम जोंग-उन के भविष्य की कार्य योजना को मंजूरी देने के लिए पहला सैन्य निगरानी उपग्रह लॉन्च करने के लिए आवश्यक तैयारी पूरी कर ली है। समाचार एजेंसी के अनुसार, उत्तर कोरिया के नेता ने एक ठोस-ईंधन अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल, एक परमाणु-संचालित पनडुब्बी और एक सैन्य टोही उपग्रह सहित उन्नत हथियार बनाने का संकल्प लिया। री प्योंग-चोल ने कोरियाई प्रायद्वीप पर सैन्य तनाव भड़काने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका और दक्षिण कोरिया की आलोचना की। डब्ल्यूएमडी की तस्करी को रोकने के लिए एक बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास आयोजित करने की दक्षिण की योजनाओं की भी आलोचना की। इसके अलावा, हाल ही में येलो सी के ऊपर हाई-प्रोफाइल सैन्य निगरानी विमानों को भेजने के बाद उन्होंने अपनी शत्रुतापूर्ण हवाई जासूसी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की आलोचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सटीक हमले करने में सक्षम होगा
कई लोगों ने उत्तर कोरिया की उपग्रह क्षमताओं पर सवाल उठाया, विशेषज्ञों ने दावा किया कि एक जासूसी उपग्रह देश की निगरानी शक्ति में सुधार करके युद्ध परिदृश्यों में लक्ष्य के खिलाफ सटीक हमले करने में सक्षम होगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed