{"_id":"63f0a6a441cc75c6960214b6","slug":"north-korea-fires-ballistic-missile-towards-sea-south-korea-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण कोरिया का दावा: उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, एक दिन पहले दी थी कार्रवाई की धमकी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दक्षिण कोरिया का दावा: उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, एक दिन पहले दी थी कार्रवाई की धमकी
Sat, 18 Feb 2023 03:51 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिओल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिओल
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 18 Feb 2023 03:51 PM IST
सार
अगले सप्ताह वाशिंगटन में होने वाले अमेरिका-दक्षिण कोरिया के संयुक्त अभ्यास से पहले उत्तर कोरिया ने सिओल की पूर्वी समुद्र में मिसाइल दागी। दक्षिण कोरिया ने यह दावा किया है।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया
- फोटो : KCNA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने बताया कि उत्तर कोरिया ने शनिवार को अपने पूर्वी तट से समुद्र की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी। उत्तर कोरिया का यह कदम अगले सप्ताह वाशिंगटन में होने वाले अमेरिका-दक्षिण कोरिया के संयुक्त अभ्यास से पहले आया है।
विज्ञापन
ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा, "उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर में एक अज्ञात बैलिस्टिक मिसाइल दागी। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, जापान के तटरक्षक बल ने भी यह कहा कि उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है।" इस पूर्वी सागर को जापान सागर के नाम से जाना जाता है। इस प्रक्षेपण से एक दिन पहले उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ 'अभूतपूर्व' कार्रवाई करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी योनहाप ने दक्षिण कोरियाई सेना के हवाले से कहा है कि उत्तर कोरिया ने दिसंबर में पूर्वी सागर में मध्यम दूरी की दो बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण किया था। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि उन्हें उत्तर प्योंगान प्रांत के तोंगचांग-आरआई इलाके से स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर पांच मिनट के बीच प्रक्षेपण का पता चला।
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के मुताबिक, मिसाइलों को स्टीप एंगल से दागा गया और उन्होंने लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय की। जेसीएस ने कहा कि दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका के खुफिया अधिकारी उत्तर कोरिया की हालिया मिसाइल गतिविधियों के संबंध में अन्य विवरणों के लिए विश्लेषण कर रहे हैं।