{"_id":"61dcc8d05609ff5b6b7a2017","slug":"north-korea-fired-what-could-be-a-ballistic-missile-japan-coast-guard-says","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया: फिर दागी बैलेस्टिक मिसाइल, अमेरिका ने की निंदा, कहा- जापान-दक्षिण कोरिया की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उत्तर कोरिया: फिर दागी बैलेस्टिक मिसाइल, अमेरिका ने की निंदा, कहा- जापान-दक्षिण कोरिया की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
Tue, 11 Jan 2022 05:31 AM IST
योगेश साहू
एएनआई, टोक्यो।
एएनआई, टोक्यो।
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 11 Jan 2022 05:31 AM IST
सार
पिछले हफ्ते बुधवार को उत्तर कोरिया ने कहा था कि उसने एक हाइपरसोनिक मिसाइल दागी थी, जिसने एक लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेद दिया। परमाणु-सशस्त्र उत्तर कोरिया द्वारा शुरू किए गए परीक्षण ने दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ बातचीत रुकी हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर कोरिया साल 2022 के पहले सप्ताह में बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करने के बाद एक बार फिर अपनी हरकत से बाज नहीं आया। जापानी तट रक्षकों के अनुसार, तानशाह किम जोंग उन के देश ने मंगलवार को भी एक और बैलिस्टिक मिसाइल दागकर परीक्षण किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किम जोंग उन के सेना से और अधिक सैन्य प्रगति करने का आग्रह करने के एक सप्ताह से भी कम समय में स्पष्ट रूप से यह दूसरी बार परीक्षण किया गया है। वहीं दूसरी ओर, दक्षिण कोरिया की सेना ने भी बिना विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए ऐसी ही एक अनाम योजना पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
अब इसे लेकर अमेरिका ने उत्तर कोरिया के किम जोंग-उन शासन की निंदा की है। साथ ही एक बार फिर दक्षिण कोरिया और जापान की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्धता जताई। अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के सदस्यों से प्योंगयांग के मिसाइल प्रक्षेपणों समेत उसके लगातार अस्थिर करने वाले और गैर कानूनी कदमों का विरोध करने की अपील की।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते बुधवार को उत्तर कोरिया ने कहा था कि उसने एक हाइपरसोनिक मिसाइल दागी थी, जिसने एक लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेद दिया। परमाणु-सशस्त्र उत्तर कोरिया द्वारा शुरू किए गए परीक्षण ने दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ बातचीत रुकी हुई है। इस बीच अस्थिर अंतरराष्ट्रीय स्थिति का मुकाबला करने और सेना को मजबूत करने के लिए नेता किम जोंग उन ने नए साल पर इस संकल्प को रेखांकित किया था।