फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea fired two short-range unidentified missiles, both flying 240 kilometers

उत्तर कोरिया ने दागीं दो छोटी दूरी की अज्ञात मिसाइलें, दोनों ने 240 किलोमीटर की भरी उड़ान

Mon, 02 Mar 2020 06:45 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 02 Mar 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
North Korea fired two short-range unidentified missiles, both flying 240 kilometers
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर कोरिया ने सोमवार को पूर्वी सागर में छोटी दूरी की दो अज्ञात मिसाइलें (प्रोजेक्टाइल) दागीं। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने कहा कि उत्तर कोरिया की ओर से इस साल की शुरुआत में ‘नए रणनीतिक हथियार’ की धमकी के बाद इस तरह का यह पहला प्रक्षेपण रहा। उत्तर कोरिया ने यह परीक्षण अमेरिका के लिए प्रतिबंध खत्म करने की समयावधि बीतने के बाद किया है।

विज्ञापन


यह परीक्षण परमाणु वार्ता को तीन माह से अधिक का समय बीतने के बाद उत्तर कोरिया ने किया है। दक्षिण कोरिया के जेसीएस ने कहा कि मिसाइल को पूर्वी तट के उत्तर कोरियाई शहर वॉनसन के पास के इलाकों से दोपहर 12.37 बजे (स्थानीय समयानुसार) छोड़ा गया। इन दोनों प्रोजेक्टाइलों ने करीब 240 किलोमीटर की उड़ान भरी, जो लगभग 35 किलोमीटर के अधिकतम एल्टिट्यूड तक पहुंची। 
विज्ञापन


उत्तर कोरिया ने 28 फरवरी को अपने लीडर किम जोंग-उन की देखरेख में सैन्य ड्रिल का मंचन किया था, इसी का हवाला देते हुए जेसीएस ने कहा माना जा रहा है कि उत्तर कोरिया अपनी संयुक्त स्ट्राइक ड्रिल जारी रखे हुए है। बता दें कि पिछले साल अमेरिका के साथ रुकी हुई वार्ता के बीच उत्तर कोरिया ने 13 बार मिसाइलों का परीक्षण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed