फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea fired three unidentified projectile in hamgyong province says South Korean military 

उत्तर कोरिया ने दागीं तीन मिसाइलें, एक हफ्ते में दूसरा परीक्षण, दक्षिण से बढ़ा तनाव

Mon, 09 Mar 2020 09:37 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 09 Mar 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
North Korea fired three unidentified projectile in hamgyong province says South Korean military 
किम जोंग उन (फाइल फोटो)

उत्तर कोरिया ने सोमवार को तीन अज्ञात मिसाइलें दागी हैं। एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा परीक्षण है। दक्षिण कोरियाई सेना ने सोमवार को यह दावा किया है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा, तीन मिसाइलों को दक्षिण हैमग्यांग प्रांत के सोंदोक इलाके से उत्तरपूर्वी दिशा में दागा गया। 

विज्ञापन


दक्षिण कोरियाई सेना अतिरिक्त प्रक्षेपणों पर नजर रखे हुए है और उत्तर कोरिया के इस कदम के जवाब की तैयारी कर रही है। उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग उन ने पिछले हफ्ते लंबी दूरी पर मार करने वाली मिसाइलों के प्रक्षेपण का निरीक्षण किया था। इस दौरान कई प्रक्षेपण में सक्षम रॉकेट भी देखे गए थे। जब कई मिसाइल जंगलों में दागे गए थे। 

विज्ञापन

प्रतिबंधित मिसाइल दागी : दक्षिण कोरिया 

दक्षिण कोरिया का दावा है कि उत्तर कोरिया ने सोमवार को जो तीन मिसाइल दागी हैं उनमें छोटी दूरी वाले दो बैलिस्टिक मिसाइल भी शामिल हैं जिन पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से प्रतिबंध लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जापान का दावा, हो सकती है ‘बैलिस्टिक मिसाइल’

जापान के रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, उत्तर कोरिया द्वारा दागी गईं मिसाइलें बैलिस्टिक मिसाइल हो सकती हैं। हालांकि इसके कोई प्रमाण नहीं हैं कि इन मिसाइलों का कोई भी हिस्सा जापान के भूभाग या विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र की ओर आया हो। 

अमेरिका उत्तर कोरिया के बीच अटकी वार्ता का असर 

जानकारों का मानना है कि यह अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच लंबे समय से अटकी परमाणु वार्ता का असर है। उत्तर कोरिया लगातार अपने हथियारों की क्षमताओं को परिष्कृत कर रहा है। हनोई शिखर सम्मेलन के दौरान किम जोंग उन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत के नाकाम रहने के एक साल बाद भी इस दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई है। उत्तर कोरिया ने पिछले साल कई हथियारों का सिलसिलेवार परीक्षण किया था। दिसंबर में स्टेटिक इंजन के परीक्षण किया गया था। 

उत्तर कोरिया के मिशन कार्यक्रम में ‘मील का पत्थर’ 

‘एकल ट्रांसपोर्टर इरेक्टर लॉन्चर (टीईएल) से तीन मिसाइलों का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण उत्तर कोरिया के छोटी दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में ‘एक नया मील का पत्थर’ साबित होगा।’
- अंकित पांडा, सीनियर फैलो, फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed