फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea can stop nuclear talks with America

गुंडे समान अमेरिका से रोक सकते हैं परमाणु वार्ता: उत्तर कोरियाई नेता

Sat, 16 Mar 2019 05:29 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 16 Mar 2019 05:29 AM IST
विज्ञापन
North Korea can stop nuclear talks with America
Kim jong-Donald Trump (File)

उत्तर कोरिया परमाणु निरस्त्रीकरण पर अमेरिका के साथ हो रही वार्ता की प्रगति से संतुष्ट नहीं है। इसी के चलते वह इसे रद्द भी कर सकता है। उत्तर कोरिया के वरिष्ठ राजनयिकों ने यहां तक कहा है कि अमेरिका गुंडों की तरह बर्ताव कर रहा है और इसके चलते हालात और भी खतरनाक हो सकते हैं। इसे परोक्ष रूप से किम जोंग-उन द्वारा दी जाने वाली धमकियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


उत्तर कोरियाई की उप-विदेश मंत्री चो सन हुई ने आरोप लगाया कि ‘अमेरिकी अधिकारियों की वजह से दोनों देशों के बीच दूसरे दौर की बातचीत बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई, क्योंकि हम अमेरिका की मांग को किसी रूप में स्वीकार नहीं कर सकते, और जिस तरह से अमेरिकी पक्ष बातचीत कर रहा है उसे हम आगे भी नहीं बढ़ा सकते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘अमेरिका गुंडों की तरह बर्ताव कर रहा है, इससे हालात और भी खतरनाक हो सकते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘अगर अमेरिका आर्थिक प्रतिबंधों से उत्तर कोरिया को राहत नहीं देता तो हमें मिसाइल और परमाणु परीक्षण रोकने के अपने फैसले पर भी पुनर्विचार करना होगा।’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘अमेरिका और उत्तर कोरिया के शीर्ष नेताओं (डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग-उन) के बीच बातचीत रचनात्मक तरीके से आगे बढ़ रही थी, लेकिन विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और वहां के एनएसए जॉन बोल्टन ने दोनों पक्षों के बीच अविश्वास का माहौल पैदा किया और वार्ता बेनतीजा खत्म हो गई।’
विज्ञापन
विज्ञापन


किम करेंगे अमेरिका से वार्ता पर पुनर्विचार
 
सियोल। उत्तर कोरिया की उप-विदेश मंत्री चो सन हुई ने कहा कि किम जोंग-उन जल्द ही फैसला करेंगे कि क्या राजनयिक वार्ता को जारी रखें अथवा नहीं। वह मिसाइल प्रक्षेपण और परमाणु परीक्षण पर अपनी ओर से लगाई गई रोक को लेकर भी फैसला करने वाले हैं। चो ने कहा कि अमेरिकी नेताओं हनोई शिखर वार्ता में एक सुनहरा मौका को खो दिया। उन्होंने कहा कि जब तक अमेरिका कुछ उपायों पर अमल नहीं करता तब तक उत्तर कोरिया का इरादा कोई समझौता करने या वार्ता को जारी रखने का नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed