{"_id":"5cf752f4bdec22074f08e853","slug":"north-korea-asks-america-to-adopt-correct-strategic-choice-warns-patience-has-a-limit","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका को उत्तर कोरिया की चेतावनी, धैर्य टूटने से पहले बातचीत आगे बढ़ाने का सही तरीका अपनाए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका को उत्तर कोरिया की चेतावनी, धैर्य टूटने से पहले बातचीत आगे बढ़ाने का सही तरीका अपनाए
Wed, 05 Jun 2019 03:56 PM IST
शिल्पा ठाकुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Wed, 05 Jun 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन
- फोटो : PTI
उत्तर कोरिया ने खुद पर लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर एक बार फिर अमेरिका को चेतावनी दी है। यहां कोरियाई सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने बुधवार को कहा कि अब उत्तर कोरिया का धैर्य खत्म हो रहा है और वॉशिंगटन बातचीत के लिए जल्द सही कूटनीतिक तरीका अपनाए।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है, "अमेरिका को अपने आकलन का तरीका बदलना चाहिए, ताकि हम बीते साल जून में हुए पहले शिखर सम्मेलन के समझौते को बनाए रख सकें। अमेरिका को हमारे रिश्ते में बीते एक साल में आए बदलाव को देखना चाहिए। साथ ही जल्द से जल्द अपनी नीतियों पर फैसला लेना चाहिए।"
उत्तर कोरिया को प्रतिबंधों में राहत के बदले उसके परमाणु कार्यक्रम पर रोक से संबंधित समझौते पर पहुंचने से नाकाम रहने के बाद किम जोंग उन और ट्रंप वियतनाम की राजधानी से बिना किसी समझौते के लौट आए थे। उत्तर कोरिया ने इसके बाद से दबाव बढ़ा दिया है और मई में उसने दो कम दूरी वाले मिसाइलों का भी प्रक्षेपण किया।
अखबार के अनुसार पार्टी के वरिष्ठ अधिकारी एवं परमाणु वार्ता में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के समकक्ष रहे किम योंग चोल को भी श्रम शिविर भेज दिया गया है।