फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea again tests Important missile, Trump says Hostilely shocking

उत्तर कोरिया ने फिर किया परीक्षण, ट्रंप ने कहा- शत्रुतापूर्ण ढंग से पेश आना चौंकाने वाला

Sun, 08 Dec 2019 10:36 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 08 Dec 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
North Korea again tests Important missile, Trump says Hostilely shocking
डोनाल्ड ट्रंप, किम जोंग

उत्तर कोरिया ने सोहाए उपग्रह परीक्षण स्थल से एक बेहद महत्वपूर्ण परीक्षण किया है। उत्तर कोरियाई सरकारी मीडिया की रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी। जिसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उत्तर कोरिया का शत्रुतापूर्ण ढंग से पेश आना चौंकाने वाला है। 

विज्ञापन


परीक्षण ऐसे समय में किया गया है जब अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर बातचीत बंद पड़ी है। संयुक्त राष्ट्र में प्योंगयांग के राजदूत द्वारा अमेरिका के साथ बातचीत में परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर बात नहीं किए जाने के बयान के कुछ घंटों बाद ही ट्रंप ने यह टिप्पणी की।
विज्ञापन


उत्तर कोरिया की राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के एक प्रवक्ता ने कहा कि सात दिसंबर 2019 को सोहाए परीक्षण स्थल से एक बेहद महत्वपूर्ण परीक्षण किया गया। समाचार एजेंसी ‘केसीएनए’ ने प्रवक्ता के हवाले से बताया कि उत्तर कोरिया की रणनीतिक स्थिति बदलने में ताजा परीक्षण के परिणाम की अहम भूमिका होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब हो कि उत्तर कोरिया के राजदूत किम सोंग ने शनिवार को कहा था कि हमें अब अमेरिका के साथ लंबी बातचीत करने की जरूरत नहीं है और परमाणु निरस्त्रीकरण पर बातचीत पहले ही ठप पड़ गई है। इसके कुछ घंटों बाद पत्रकारों के एक सवाल पर ट्रंप ने कहा कि हम उत्तर कोरिया पर विचार करेंगे। उत्तर कोरिया का शत्रुतापूर्ण ढंग से पेश आना मेरे लिए चौंकाने वाला होगा। 

ट्रंप ने कहा कि किम जोंग-उन के साथ मेरे अच्छे संबंध हैं। मुझे लगता है कि हम दोनों इसे जारी रखना चाहेंगे। उन्हें पता है कि मुझे चुनाव की तैयारी करनी है। मुझे नहीं लगता कि वह उसमें हस्तक्षेप करना चाहेंगे। लेकिन हमें देखना होगा क्या होता है।


बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर कई बार बेनतीजा बातचीत कर चुके हैं लेकिन अब यह बातचीत बंद है।
   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed