फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North India's hill artworks will appear in the prestigious museum of New York

न्यूयॉर्क के संग्रहालय में दिखेंगी उत्तर भारत में बनी देवी-देवताओं वाली पहाड़ी कलाकृतियां

Fri, 14 Dec 2018 12:44 PM IST
भाषा, न्यूयॉर्क
भाषा, न्यूयॉर्क Updated Fri, 14 Dec 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
North India's hill artworks will appear in the prestigious museum of New York

उत्तर भारत के पहाड़ी कलाकारों की हिंदू देवी-देवताओं को दर्शाने वाली प्राचीन कलाकृतियों के संग्रह को यहां प्रतिष्ठित मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में प्रदर्शित किया जाएगा।  दुनिया के सबसे बड़े कला संग्रहालयों में शामिल इस संग्रहालय में लगने वाली प्रदर्शनी में कलाकृतियों के उन प्राचीन तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा जो 17वीं और 18वीं सदी में उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में सामने आईं।

विज्ञापन


संग्रहालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस अवधि में दक्षिण एशिया में सामने आईं करीब 20 सबसे खूबसूरत पेंटिंग्स को दर्शाने वाली इस प्रदर्शनी को ‘सीईंग द डिवाइन, पहाड़ी पेंटिंग ऑफ नॉर्थ इंडिया’ नाम दिया गया है। इसमें उन अभिनव तरीकों को दर्शाया जाएगा जिनमें पहाड़ी कलाकारों ने हिंदू देवी-देवताओं का चित्रण किया है। प्रदर्शनी 22 दिसंबर से शुरू होकर अगले वर्ष 21 जुलाई तक चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed