{"_id":"5eae86a98ebc3e90354c67d5","slug":"north-and-south-korea-troops-exchange-fire-along-dmz-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"किम के दिखने के बाद उत्तर और दक्षिण कोरिया के सैनिकों के बीच हुई गोलीबारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
किम के दिखने के बाद उत्तर और दक्षिण कोरिया के सैनिकों के बीच हुई गोलीबारी
Sun, 03 May 2020 02:24 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, सियोल
पीटीआई, सियोल
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 03 May 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उसके और उत्तर कोरिया के सैनिकों के बीच तनावपूर्ण सीमा पर रविवार को गोलीबारी हुई। साल 2018 के अंत में दोनों देशों ने सीमा पर दुश्मनी को कम करने के लिए अप्रत्याशित कदम उठाए थे, जिसके बाद पहली बार सरहद पर गोलीबारी की घटना हुई है।
विज्ञापन
पर्यवेक्षकों का कहना है कि सीमा पर कभी-कभी हिंसक टकराव होता है। रविवार को हुई घटना तनाव के बने रहने की याद दिलाती है। हालांकि इसमें दोनों पक्षों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इसके बढ़ने की भी संभावना नहीं है।
विज्ञापन
ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने सियोल में बताया कि उत्तर कोरिया के सैनिकों ने रविवार को दक्षिण कोरिया की सीमा सुरक्षा चौकी पर कई गोलियां चलाईं। सेना ने एक बयान में कहा कि दक्षिण कोरिया ने चेतावनी देने के बाद दो गोलियां चलाईं। इसमें कहा गया कि गोलीबारी में दक्षिण कोरिया में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
हालांकि यह अभी पता नहीं चल सका है कि उत्तर कोरिया की तरफ कोई हताहत हुआ है या नहीं। उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने घटना की खबर नहीं दी है। दक्षिण कोरिया ने कहा कि वह तनाव को बढ़ाने से रोकने के लिए सैन्य हॉटलाइन के जरिए उत्तर कोरिया से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है।
उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन के अपनी सेहत संबंधी तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए करीब 20 दिन बाद सार्वजनिक तौर पर दिखने के एक दिन बाद, सीमा पर गोलीबारी की घटना हुई।