फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nobel Prize 2020 Medicine winners, here is all you need to know

जानिए कौन हैं इस साल का चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले तीन वैज्ञानिक

Mon, 05 Oct 2020 05:10 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 05 Oct 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
Nobel Prize 2020 Medicine winners, here is all you need to know
हार्वी जे ऑल्टर, माइकल ह्यूटन और चार्ल्स एम राइस - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब

इस साल चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाले तीन वैज्ञानिकों में से एक हार्वी जेम्स ऑल्टर एक अमेरिकी चिकित्सा शोधार्थी, वायरोलॉजिस्ट और फिजिशियन हैं। माइकल ह्यूटन एक ब्रिटिश वायरोलॉजिस्ट हैं जो फिलहाल यूनिवर्सिटी ऑफ अल्बर्टा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। चार्ल्स एम राइस एक अमेरिकी वायरोलॉजिस्ट हैं। राइस फिलहास न्यूयॉर्क में स्थित रॉकफेलर यूनिवर्सिटी में अपनी सेवाएं रहे हैं। 

विज्ञापन


ऑल्टर वारेन ग्रांट मैग्नसन क्लिनिरल सेंटर के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग में रिसर्च के लिए एसोसिएट डायरेक्टर और संक्रामक रोग सेक्शन के प्रमुख हैं। 1970 के दशक के मध्य में ऑल्टर और उनकी टीम ने दिखाया कि ट्रांसफ्यूजन के बाद हेपेटाइटिस के अधिकतर मामले हेपेटाइटिस ए या बी वायरस की वजह से नहीं थे। इसी को लेकर उनके काम की वजह से साल 1988 में हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज संभव हो पाई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

इस खोज में हार्वी ऑल्टर ने ट्रांसफ्यूजन संबंधी हेपेटाइटिस का अध्ययन किया, जिनकी वजह से पता चला कि क्रॉनिक हेपेटाइटिस का एक सामान्य कारण एक अज्ञात वायरस था। वहीं, माइकल ह्यूटन ने हेपेटाइटिस सी वायरस के जीनोम को अलग करने के लिए एक नई तकनीक का इस्तेमाल किया। चार्ल्स राइस ने अंतिम साक्ष्य प्रदान किए कि हेपेटाइटिस सी वायरस अकेले हेपेटाइटिस का कारण बन सकता है।

85 वर्षीय हार्वी जे ऑल्टर का जन्म अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में 12 सितंबर 1935 को हुआ था। 1956 में उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ रोचेस्टर के कला में स्नातक की डिग्री ली थी। इसके बाद 1960 में उन्होंने उसी यूनिवर्सिटी से चिकित्सा की डिग्री ली। हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज को संभव बनाने में अहम योगदान देने वाली उनकी खोजों के लिए उन्हें कई पुरस्कारों और सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। 

माइकल ह्यूटन का जन्म यूनाइटेड किंगडम में 1950 के दशक में हुआ था। 17 साल की आयु में लुई पाश्चर के बारे में पढ़ने के बाद उन्होंने माइक्रोबायोलॉजिस्ट बनने का फैसला किया था। कई पुरस्कारों से सम्मानित किए जा चुके ह्यूटन ने साल 1972 में यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंग्लिया से बायोलॉजिकल साइंसेज में डिग्री ली और साल 1977 में किंग्स कॉलेज लंदन से बायोकेमिस्ट्री में पीएचडी पूरी की थी। 

चार्ल्स एम राइस का जन्म 25 अगस्त 1952 को सैक्रामेंटो में हुआ था। उन्होंने 1974 में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से प्राणि विज्ञान (जूलॉजी) से स्नातक किया था और 1981 में कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बायोकेमिस्ट्री में पीएचडी पूरी की थी, यहां उन्होंने आरएनए वायरसों पर अध्ययन किया था। वह साल 2003 से 2007 तक जर्नल ऑफ एक्सपेरिमेंटल मेडिसिन के एडिटर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed