{"_id":"659d46a037766983630909c3","slug":"no-piracy-report-in-asian-seas-but-ship-robberies-increase-by-19-per-cent-in-southeast-asian-waters-report-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Report: दक्षिण पूर्व एशियाई जल क्षेत्र में लूट की घटनाओं में 19 फीसदी वृद्धि, एशियाई समुद्रों में स्थिति सुधरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Report: दक्षिण पूर्व एशियाई जल क्षेत्र में लूट की घटनाओं में 19 फीसदी वृद्धि, एशियाई समुद्रों में स्थिति सुधरी
Tue, 09 Jan 2024 06:44 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 09 Jan 2024 06:44 PM IST
सार
Report: सिंगापुर स्थित एक समुद्रीय संगठन ने जानकारी दी है कि साल 2023 में एशियाई समुद्रों में समुद्री और सशस्त्र डकैती की कोई भी घटना नहीं हुई है। जबकि, दक्षिण पूर्व एशियाई जल क्षेत्र में 19 फीसदी की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
समुद्री लुुटेरे।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशियाई समुद्री जल क्षेत्र में साल 2023 में समुद्री डकैती की घटना की कोई रिपोर्ट नहीं है। जबकि, इसी साल दक्षिण पूर्व एशियाई जल क्षेत्र में 99 घटनाएं हुई हैं। इसके अलावा, यहां सशस्त्र डकैती का एक बार प्रयास भी हुआ। सिंगापुर स्थित एक समुद्रीय संगठन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
हालांकि, एशिया में जहाजों में समुद्री और सशस्त्र डकैती से निपटने पर क्षेत्रीय सहयोग समझौता (ReCAAP) के कार्यकारी निदेशक कृष्णास्वामी नटराजन ने कहा कि 2023 में 100 घटनाएं हुईं, जो 2022 की तुलना में 19 फीसदी की वृद्धि है। लेकिन, ये छोटी डकैतियां थीं। जैसे पीतल के उत्पाद, इंजन के पुर्जों जैसी वस्तुओं की चोरी हुई थी।
विज्ञापन
2023 में भारत में ऐसी पांच घटनाएं हुईं। जबकि, बांग्लादेश और मलेशिया में एक-एक घटना दर्ज की गई। 2022 में इन दोनों देशों में क्रमश: पांच और दो घटनाएं दर्ज कीं गईं थीं। वर्ष की समीक्षा करते हुए नटराजन ने बताया कि इंडोनेशिया, फिलीपींस, मलक्का जलडमरूमध्य और सिंगापुर (एसओएमएस), थाईलैंड और वियतनाम में घटनाओं में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
भारतीय तटरक्षक बल के पूर्व महानिदेशक ने कहा कि 2022 में 55 घटनाओं की तुलना मेंमलक्का और सिंगापुर जलडमरूमध्य में 63 घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि सुलु-सेलेबस सागर में अबू सय्याफ समूह (एएसजी) द्वारा फिरौती के लिए चालक दल के अपहरण की कोई रिपोर्ट नहीं थी। यह फिलीपीन और मलेशियाई अधिकारियों के ठोस प्रयासों से संभव हो पाया है।