फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   No new case found in epicentre of coronavirus wuhan life returning on track

23 जनवरी से लॉकडाउन वुहान में अब नरमी, पटरी पर लौटने को तैयार हो रही जिंदगी

Tue, 24 Mar 2020 04:13 AM IST
Rajeev Rai एजेंसी
एजेंसी Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 24 Mar 2020 04:13 AM IST
सार

  • संक्रमण का एक भी स्थानीय मामला नहीं, अब विदेशों से आ रहे संक्रमित
  • भारत के साथ साझा करेगा अनुभव, मदद के लिए जताया आभार

विज्ञापन
No new case found in epicentre of coronavirus wuhan life returning on track
coronavirus - फोटो : PTI

विस्तार

इस समय जहां पूरी दुनिया कोरोना वायरस से लड़ रही है, चीन ने 23 जनवरी से लॉकडाउन 1.1 करोड़ नागरिकों वाले वुहान शहर में अंतत: राहत देनी शुरू कर दी है। लोगों को काम पर जाने की अनुमति दी जा रही है। वहीं सार्वजनिक परिवहन भी धीरे धीरे शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन


चीन के सेंट्रल लीडिंग ग्रुप के प्रमुख ली केकियांग ने बताया कि वुहान में लगातार पांचवें दिन कोई मामला नहीं मिला। साढ़े पांच करोड़ आबादी वाले हुबई प्रांत में 23 जनवरी से यह लॉकडाउन सख्ती से लागू किया गया था। अधिकारियों ने अब भी नए संक्रमण की आशंका जताते हुए स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा को कड़ा रखने के आदेश दिए हैं। चीन में सोमवार को एक भी घरेलू संक्रमण का मामला सामने नहीं आया। यहां 39 मामले दर्ज हुए। सरकार के अनुसार यह सभी विदेशों से यहां आए थे। हालांकि यह नहीं बताया कि वे चीनी नागरिक हैं या विदेशी। वहीं देश में कुल 3270 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है।
विज्ञापन


विदेशों से आ रहे संक्रमितों की निगरानी के लिए सख्ती बढ़ाई गई है। इससे पहले, पिछले हफ्ते भी लगातार तीन दिन तक चीन में घरेलू संक्रमण का एक भी मामला नहीं मिला था। बाद में कुछ मामले सामने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के साथ साझा करेंगे अनुभव

चीन ने हमारे द्वारा कोरोना वायरस संकट के समय दी गई मदद की सराहना करते हुए कहा कि वह अपने अनुभव हमसे साझा करेगा ताकि संकट को समझ हम कोरोना वायरस से बेहतर ढंग से लड़ सकें। भारत ने चीन के वुहान में 26 फरवरी को 15 हजार किलो चिकित्सा उत्पाद व उपकरण भेजे थे, जिनमें मास्क, ग्लव्ज आदि प्रमुख थे।

चीन के विदेश मंत्री के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि 19 देशों के साथ चीन सहायता व सहयोग करेगा। इस सूची में भारत का नाम नहीं था। इस बारे में पूछे जाने पर शुआंग ने कहा कि भारत-चीन में चीजों के आदान प्रदान की बाधा रहित व्यवस्था है। इस संकट में दोनों देश संपर्क में रहे, पीएम मोदी ने चीन के लिए सहानुभूतिपूर्ण पत्र लिखा, विदेशी मंत्री से चीन से बात भी की। भारत से मिले सहयोग के लिए हम उनकी सराहना करते हैं। हम भारत के हालात पर नजर रखे हुए हैं, उनसे अपने अनुभव साझा करते हुए मदद के लिए तैयारी रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed