फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   No need for nuclear arsenal once Kashmir issue is resolved: Pakistan PM Imran Khan

एक और शिगूफा: इमरान खान बोले- कश्मीर मुद्दा सुलझ जाए, पाकिस्तान को नहीं होगी परमाणु बम की जरूरत

Tue, 22 Jun 2021 09:59 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 22 Jun 2021 09:59 AM IST
सार

इमरान खान ने दावा किया कि अगर कश्मीर का मुद्दा सुलझ जाए तो पाकिस्तान को परमाणु बम की जरूरत नहीं रहेगी। पाकिस्तान के तेजी से बढ़ते परमाणु हथियारों पर इमरान खान ने कहा कि हमारे परमाणु बम केवल हमारी सुरक्षा के लिए हैं।

विज्ञापन
No need for nuclear arsenal once Kashmir issue is resolved: Pakistan PM Imran Khan
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत को बात-बात पर परमाणु हथियारों की गीदड़ भभकी देने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक और शिगूफा छोड़ा है। इमरान खान ने दावा किया कि अगर कश्मीर का मुद्दा सुलझ जाए तो पाकिस्तान को परमाणु बम की जरूरत नहीं रहेगी। पाकिस्तान के तेजी से बढ़ते परमाणु हथियारों पर इमरान खान ने कहा कि हमारे परमाणु बम केवल हमारी सुरक्षा के लिए हैं। वहीं इमरान ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में मध्यस्थता का राग अलापा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत के साथ कश्मीर विवाद सुलझाने के लिए मध्यस्थता करे।
विज्ञापन


पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक साक्षात्कार में कहा कि जब कश्मीर का मुद्दा सुलझ जाएगा। उसके बाद दोनों पड़ोसी देश एक सभ्य नागरिक की तरह से रहने लगेंगे। फिर हमें परमाणु हथियारों की जरूरत नहीं रहेगी। इमरान खान ने कहा, ''जहां तक मैं जानता हूं कि परमाणु हथियार आक्रामक चीज नहीं है। कोई भी देश जिसका पड़ोसी सात गुना बड़ा है, वह चिंतित रहेगा और खुद को सुरक्षित रखने का हरसंभव प्रयास करेगा। 
विज्ञापन


परमाणु हथियार संपन्न होने के बाद नहीं हुआ युद्ध
पीएम खान ने यह भी कहा कि वह परमाणु हथियारों के बिल्कुल खिलाफ हैं। पाकिस्तानी पीएम ने कहा, ''मैं हमेशा से ही परमाणु हथियारों के खिलाफ रहा हूं। हमारी भारत के साथ तीन बार जंग हो चुकी है। इसके बाद से हमारे पास परमाणु हथियार हैं।' ' इमरान खान ने अपने साक्षात्कार में कहा कि परमाणु बम बनाने के बाद हमारी भारत के साथ सीमा पर झड़प हुई है, लेकिन एक भी युद्ध नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान ने फिर अलापा पुराना राग 
इस साक्षात्कार के दौरान इमरान खान ने एक बार फिर से जम्मू-कश्मीर में मध्यस्थता का राग अलापा है। इमरान ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ कश्मीर विवाद सुलझाने के लिए मध्यस्थता करे। इमरान ने कहा कि अमेरिका को कश्मीर मुद्दे पर हस्तक्षेप करना चाहिए। इससे पहले भी इमरान खान ने कश्मीर विवाद को सुलझाने में अमेरिका के हस्तक्षेप की मांग की थी, जिसे तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकार कर लिया था। हालांकि, भारत के विरोध के बाद इस दिशा में कुछ खास हुआ नहीं। इमरान ने माना कि अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन ने अभी तक उनसे कोई बात नहीं की है, लेकिन जब दोनों के बीच बैठक होगी तो वह कश्मीर का मुद्दा उठाएंगे।


बता दें कि पाकिस्तान की इस मांग का भारत लगातार कड़ा विरोध करता रहा है। भारत का कहना है कि जम्मू-कश्मीर का मुद्दा द्विपक्षीय है और इसका हल आपसी बातचीत से ही हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed