फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   No import duty on chicken in Russia after Vladimir Putin's apology to a pensioner

Russia: 'चिकन पर नहीं लगेगा कोई आयात शुल्क', राष्ट्रपति चुनाव से पहले पुतिन सरकार का फैसला

Sat, 23 Dec 2023 06:07 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 23 Dec 2023 06:07 PM IST
सार

Russia: सरकार ने शनिवार को कहा कहा कि रूस अगले पूरे साल 140,000 टन फ्रोजन चिकन पर आयात शुल्क खत्म करेगा। ताकि, घरेलू आपूर्ति बढ़ाई जा सके और कीमतों को कम किया जा सके।

विज्ञापन
No import duty on chicken in Russia after Vladimir Putin's apology to a pensioner
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस बीते डेढ़ साल से ज्यादा समय से यूक्रेन के साथ जंग में है। दूसरी ओर, कुछ ही महीनों के बाद मार्च में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। देश में महंगाई बढ़ रही है। पिछले हफ्ते एक पेंशनभोगी ने वस्तुओं की बढ़ती कीमतों की शिकायत की थी। इसके बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उनसे माफी मांगी थी। अब सरकार ने फैसला लिया है कि देश में चिकन पर कोई आयात शुल्क नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापन

'14000 टन फ्रोजन चिकन पर आयात शुल्क खत्म'
सरकार ने शनिवार को कहा कहा कि रूस अगले पूरे साल 140,000 टन फ्रोजन चिकन पर आयात शुल्क खत्म करेगा। ताकि, घरेलू आपूर्ति बढ़ाई जा सके और कीमतों को कम किया जा सके। पिछले हफ्ते एक पेंशनभोगी ने टेलीविजन पर सवाल-जवाब सत्र के दौरन अंडे और चिकन की बढ़ती कीमतों के बारे में उनसे से शिकायत की थी। जिसके बाद उन्होंने माफी मांगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंडो की कीमत में 50 फीसदी का इजाफा
सरकार ने अगले साल की पहली छमाही में 1.2 अरब अंडों पर आयात शुल्क से छूट दी है, ताकि कीमतों पर लगाम लगाया जा सके। इस साल अंडों की कीमत पचास फीसदी से अधिक बढ़ गई है। 
सांख्यिकी कार्यालय ने बुधवार को कहा कि 18 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में अंडे की कीमतें 4.62 फीसदी और उससे पहले के सप्ताह में 4.55% बढ़ीं। वार्षिक उपभोक्ता मुद्रास्फीति 7.4 फीसदी पर चल रही है, जो केंद्रीय बैंक के चार फीसदी के लक्ष्य से ऊपर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed