फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   No hurry to recognize the interim government formed in Afghanistan

अमेरिका: व्हाइट हाउस ने कहा- अफगानिस्तान में गठित अंतरिम सरकार को मान्यता देने की हड़बड़ी में नहीं

Fri, 10 Sep 2021 05:53 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वॉशिंगटन।
एजेंसी, वॉशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 10 Sep 2021 05:53 AM IST
सार

 व्हाइट हाउस ने कहा कि अफगान में यह कार्यवाहक मंत्रिमंडल है, जिसमें चार पूर्व कैदी तालिबान लड़ाके भी शामिल हैं।

विज्ञापन
No hurry to recognize the interim government formed in Afghanistan
तालिबान और बाइडन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका अफगानिस्तान में गठित अंतरिम सरकार को मान्यता देने की हड़बड़ी में नहीं है और वह वहां से नागरिकों को निकालने के लिए तालिबान से बातचीत कर रहा है।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने पत्रकारों को बताया, मौजूदा सरकार में न तो राष्ट्रपति और न ही राष्ट्रीय सुरक्षा टीम में से कोई यह कहेगा कि तालिबान वैश्विक समुदाय का सम्मानित और महत्वपूर्ण सदस्य है। उसने किसी भी तरह से कोई सम्मान अर्जित नहीं किया है और हमें भी कभी ऐसा नहीं लगा है।
विज्ञापन


साकी के मुताबिक, हमने यह नहीं कहा कि हम इस सरकार को मान्यता देंगे। न ही हमें मान्यता देने की जल्दबाजी है। लेकिन हम अमेरिकी नागरिकों, वैध स्थायी निवासियों और एसआईवी आवेदकों को अफगानिस्तान से बाहर निकालने के लिए तालिबान से बात कर रहे हैं क्योंकि फिलहाल वहां उसका ही नियंत्रण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साकी ने कहा, तालिबान सरकार का आंतरिक मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी हक्कानी नेटवर्क का आतंकवादी है, जो एक बम विस्फोट मामले में वांछित अपराधी है, जिसमें एक अमेरिकी समेत छह लोग मारे गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed