{"_id":"6346ecc6ffa28d5260070d11","slug":"nirmala-sitharaman-meets-japanese-minister-of-finance-shunichi-suzuki-in-washington-dc","type":"story","status":"publish","title_hn":"Washington: निर्मला सीतारमण ने की चार देशों के वित्त मंत्रियों से मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Washington: निर्मला सीतारमण ने की चार देशों के वित्त मंत्रियों से मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा
Thu, 13 Oct 2022 05:50 AM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला , वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला , वाशिंगटन
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 13 Oct 2022 05:50 AM IST
सार
निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) के महासचिव माथियास कॉर्मन और एफएटीएफ के अध्यक्ष राजा कुमार से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
वित्त मंत्री सीतारमण की मुलाकात...
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को महत्वपूर्ण आर्थिक मुद्दों को लेकर वाशिंगटन डीसी में सऊदी, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया, जापान के वित्त मंत्रियों और शीर्ष अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। साथ ही उन्होंने आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी), यूरोपीय आयोग और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के नेताओं और प्रमुखों के साथ बैठकें की।
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) के महासचिव माथियास कॉर्मन और एफएटीएफ के अध्यक्ष राजा कुमार से भी मुलाकात की। इस दौरान आईएमएफ मुख्य अर्थशास्त्री ने कहा कि भारत मजबूती से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है लेकिन 10 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की जीडीपी तक ले जाने के लिए प्रमुख सुधारों की आवश्यकता है।
विज्ञापन
जापान के विदेश मंत्री से मुलाकात
वित्त मंत्रालय ने कहा कि निर्मला सीतारमण ने जापानी विदेश मंत्री सुजुकी से कहा कि यह वर्ष भारत-जापान द्विपक्षीय संबंधों के लिए विशेष है क्योंकि दोनों राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से 70 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं और साथ ही भारत स्वतंत्रता के 75 वर्ष मना रहा है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2023 विश्व मंच पर भारत और जापान के लिए अधिक जिम्मेदारियां लेकर आया है क्योंकि दोनों देश क्रमशः G20 और G7 की अध्यक्षता कर रहे हैं। दोनों मंत्रियों ने इंडो-पैसिफिक आर्थिक सहयोग से संबंधित प्रमुख एजेंडे पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया के उप-प्रधानमंत्री से भी मुलाकात
इसके अलावा वित्त मंत्रालय ने बताया कि निर्मला सीतारमण ने वाशिंगटन डीसी में #G20FMCBG वार्षिक बैठक के मौके पर दक्षिण कोरिया के उप-प्रधानमंत्री और अर्थव्यवस्था और वित्त मंत्री चू क्यूंग-हो से भी मुलाकात की।
निर्मला सीतारमण ने 2023 में जी20 वित्त की संभावनाओं पर चर्चा की और जी20 इंडिया 2023 प्रेसीडेंसी के लिए दक्षिण कोरिया का समर्थन मांगा। सीतारमण ने क्यूंग-हो को छठी भारत-दक्षिण कोरिया के वित्त मंत्रियों की बैठक के लिए भारत आमंत्रित किया।
निर्मला सीतारमण से मिले भूटान के विदेश मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भूटान के विदेश मंत्री ल्योंपो नामगे शेरिंग से मुलाकात की। शेरिंग ने भूटान में किए गए भीम यूपीआई और रुपे को लागू करने के लिए भी भारत को धन्यवाद दिया। साथ ही भूटान में अपनी 12वीं पंचवर्षीय योजना को लागू करने और 200 मिलियन डॉलर की मुद्रा विनिमय व्यवस्था को लागू करने में सहायता प्रदान करने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया।
भारत के बारे में बोले अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के उप निदेशक
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के उप निदेशक पाओलो मौरो ने भारत में डिजिटल धन हस्तांतरण की सुविधा को लेकर कहा कि भारत का मामला काफी प्रभावशाली है। देश काफी बड़ा है और यह बात जानने योग्य है निम्न-आय स्तर के लोगों तक मदद के लिए यह कार्यक्रम कैसे करोड़ों लोगों तक पहुंचते हैं।