{"_id":"5cb6cd90bdec2262650b1ae2","slug":"nine-year-old-indian-girl-wins-10-lakh-dollar-jackpot-in-dubai","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 साल की भारतीय लड़की ने दुबई में जीता 10 लाख डॉलर का जैकपॉट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
9 साल की भारतीय लड़की ने दुबई में जीता 10 लाख डॉलर का जैकपॉट
Wed, 17 Apr 2019 12:26 PM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
lottery jackpot
- फोटो : social media
दुबई के ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर लॉटरी में एक 9 साल की भारतीय लड़की ने 10 लाख डॉलर का जैकपॉट जीता है। इससे करीब छह साल पहले इस लड़की ने इसी लॉटरी में एक लग्जरी कार जीती थी।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
खलीजा टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इस लड़की का नाम एलिजा एम है। जो ए ग्रेड स्कूल की छात्रा है। उसने जैकपॉट जीता है। उसकी टिकट का नंबर 0333 है। एलिजा के पिता की पहचान एम के रूप में हुई है।
जो मुंबई से हैं और दुबई में रहते हैं। उनका कहना है कि वह साल 2004 से नियमित तौर पर इसमें हिस्सा लेते आ रहे हैं। अखबार के अनुसार उनका लकी नंबर 9 है। इस बार उन्होंने अपनी बेटी एलिजा के नाम पर टिकट संख्या 0333 ऑनलाइन खरीदने का फैसला लिया। इससे पहले जनवरी 2013 में उसने एक लग्जरी कार जीती थी।
बता दें दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर की शुरुआत साल 1999 में हुई थी। एलिजा ऐसी 140वीं भारतीय नागरिक है जिसने दस लाख डॉलर जीते हैं। इस जैकपॉट में दो और विजेताओं के नाम की घोषणा की गई है, जिन्होंने लग्जरी मोटर बाइक जीती है। वहीं एक अन्य भारतीय मोहम्मद हनीफ आदम ने इंडियन स्काउट बॉबर जीता है।