Pakistan: पाकिस्तान के फैसलाबाद में नौ साल की बच्ची जंजीर से बंधी मिली, मालिक ने जबरदस्ती घर में किया कैद
फैसलाबाद शहर के पुलिस अधिकारी (सीपीओ) ओमर सईद मलिक के एक बयान के अनुसार, पुलिस हेल्पलाइन पर नाबालिग के बारे में एक कॉल आई थी, जिसमें बताया गया था कि बच्ची को उसके नियोक्ताओं और घर के मालिकों द्वारा जबरदस्ती जंजीरों में बांधकर बुरी तरह प्रताड़ित किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के फैसलाबाद शहर के ईडन वैली इलाके में नौ साल की एक बच्ची को उसके मालिक द्वारा जंजीरों में जकड़ा हुआ पाया गया, उसे ऐसी परिस्थितियों में जबरदस्ती रखा गया था ताकि वह वहां से भाग न जाए। पाकिस्तान के अखबार डॉन के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। नाबालिग कथित तौर पर एक नौकरानी थी, जिसे जंजीरों में बांधकर रखा जाता था और घर के मालिकों द्वारा उसे बुरी तरह प्रताड़ित किया जाता था।
फैसलाबाद शहर के पुलिस अधिकारी (सीपीओ) ओमर सईद मलिक के एक बयान के अनुसार, पुलिस हेल्पलाइन पर नाबालिग के बारे में एक कॉल आई थी, जिसमें बताया गया था कि बच्ची को उसके नियोक्ताओं और घर के मालिकों द्वारा जबरदस्ती जंजीरों में बांधकर बुरी तरह प्रताड़ित किया जा रहा है। कॉल के बाद स्थानीय अधिकारियों को घर पर छापा मारने और लड़की को छुड़ाने का निर्देश दिया गया। इसके बाद उन्होंने घर के मालिक आसिफ और उसकी पत्नी आलिया बीबी को गिरफ्तार कर लिया, जो यातना के लिए जिम्मेदार थे।
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, बाल संरक्षण एवं कल्याण ब्यूरो (सीपीडब्ल्यूबी) अधिकारी रोबिना इकबाल चीमा की शिकायत पर पाकिस्तान दंड संहिता (पीपीसी) की धारा 328-ए, 344 और पंजाब डिस्टिट्यूट एंड नेग्लेक्टेड चिल्ड्रेन एक्ट 2004 की धारा 34 के तहत नाबालिग को प्रताड़ित करने के आरोप में मकान मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
डॉन की रिपोर्ट में बताया गया है कि शिकायतकर्ता के अनुसार, लड़की के शरीर पर कई पुराने और ताजा जख्म और यातना के निशान थे और उसे घर से बाहर निकलने से रोकने के लिए उसे जंजीरों में बांध कर रखा गया था। मामले की जांच चल रही है और आरोपी दंपत्ति को हवालात में डाल दिया गया है।