फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   nine people killed in school shooting in Russia

रूस: स्कूल में गोलीबारी, सात छात्रों और एक शिक्षक की मौत

Wed, 12 May 2021 01:05 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, कजान/मॉस्को।
एजेंसी, कजान/मॉस्को। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 12 May 2021 01:05 AM IST
सार

  • स्कूल में घुसे दो बंदूकधारी, 19 वर्षीय हमलावर गिरफ्तार, बुधवार को शोक दिवस

विज्ञापन
nine people killed in school shooting in Russia
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : ANI

विस्तार

रूस के शहर कजान में एक स्कूल के भीतर मंगलवार की सुबह गोलीबारी में कम से कम सात छात्रों और एक टीचर की मौत हो गई। रूस के ततारस्तान रिपब्लिक के गवर्नर रूस्तम मिन्निखानोव ने बताया कि इस गोलीबारी में आठवीं कक्षा के चार छात्र व तीन छात्रा मौके पर ही मारे गए। इस हमले में 21 अन्य लोग घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


रूस की सरकारी आरआईए नोवोस्ती समाचार एजेंसी ने स्थानीय आपात सेवा के हवाले से खबर दी है कि स्कूल में दो बंदूकधारी थे जिनमें से एक को पकड़ लिया गया है। उसकी उम्र 19 वर्ष है और उसके नाम पर एक बंदूक पंजीकृत है। अन्य सहयोगी के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन


रूसी मीडिया ने कहा, कुछ छात्र हमले के दौरान इमारत से भागने में सफल रहे जबकि अन्य अंदर फंसे रहे। हमले के बाद स्कूल के प्रवेश द्वार पर दर्जनों एंबुलेंस देखी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ततारस्तान रिपब्लिक के गवर्नर मिन्निखानोव ने बताया कि पीड़ितों के सम्मान में बुधवार को शोक दिवस मनाया जाएगा। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, हमले के बाद 21 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें 18 बच्चे थे। इनमें से छह की हालत बेहद गंभीर है।

रूस के स्कूलों में गोलीबारी दुर्लभ घटना
कजान रूस के ततारस्तान प्रांत की राजधानी है जो मॉस्को से करीब 700 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने घटना की आपराधिक जांच शुरू कर दी है। रूस में स्कूलों के भीतर गोलीबारी होना अपेक्षाकृत दुर्लभ है लेकिन हाल की कुछ वर्षों में ऐसी घटनाएं प्रकाश में आई हैं जिनमें अधिकांशत: छात्र ही शामिल थे। मौजूदा हमले को लेकर सुरक्षा के लिहाज से अभी पूरी जानकारी उजागर नहीं की गई है।


बंदूक नियमों में संशोधन का आदेश
रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने पीड़ितों के परिवारों और गोलीबारी में घायल हुए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस हमले को देखते हुए अपनी सरकार को बंदूक नियमों को संशोधन करने का आदेश भी दिया। रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने कजान में डॉक्टरों और चिकित्सा उपकरणों के साथ एक विमान भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed