{"_id":"626accbcb46f052a1a551e83","slug":"nine-killed-13-injured-in-two-blasts-in-afghanistan-s-balkh-province","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहला अफगानिस्तान: दो धमाकों में नौ की मौत, 13 घायल, किसी ने नहीं ली जिम्मेदारी ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दहला अफगानिस्तान: दो धमाकों में नौ की मौत, 13 घायल, किसी ने नहीं ली जिम्मेदारी
Thu, 28 Apr 2022 10:49 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 28 Apr 2022 10:49 PM IST
सार
पिछले गुरुवार को मजार-ए-शरीफ की एक मस्जिद में हुए विस्फोट में दर्जनों नमाजियों की मौत हो गई थी और वे घायल हो गए थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान में गुरुवार शाम दो विस्फोटों में कम से कम नौ लोग मारे गए और 13 अन्य घायल हो गए। धमाका बल्ख प्रांत के मजार-ए-शरीफ इलाके में हुआ। टोलो न्यूज के मुताबिक, दोनों धमाकों में सार्वजनिक परिवहन को निशाना बनाया गया। प्रांतीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने पुष्टि की कि अस्पतालों ने मृतकों के शव प्राप्त कर लिए हैं और घायलों का इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस बीच, किसी भी समूह ने विस्फोटों की जिम्मेदारी नहीं ली है। पिछले गुरुवार को मजार-ए-शरीफ की एक मस्जिद में हुए विस्फोट में दर्जनों नमाजियों की मौत हो गई थी और वे घायल हो गए थे। सी-दुकान मस्जिद में जब विस्फोट हुआ तब करीब 400 लोग नमाज अदा कर रहे थे। इस्लामिक स्टेट ने 21 अप्रैल को हुए विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन