फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nikki Haley Warns of Cutting Aid to Pakistan if Her Government Comes to Power Says America Is Not ATM

US: निक्की हेली की दो टूक, बोलीं- हमारी सरकार बनी तो पाकिस्तान की मदद में करूंगी कटौती, ATM नहीं अमेरिका

Wed, 01 Mar 2023 07:54 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 01 Mar 2023 07:54 AM IST
सार

निक्की हेली ने कहा, मैं उन देशों के लिए मदद में हर संभव कटौती करूंगी, जो हमसे नफरत करते हैं। एक मजबूत अमेरिका बुरे लोगों को आर्थिक मदद नहीं करेगा। 

विज्ञापन
Nikki Haley Warns of Cutting Aid to Pakistan if Her Government Comes to Power Says America Is Not ATM
निक्की हेली

विस्तार

पाकिस्तान इस समय अभूतपूर्व आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। उसे देश को दिवालिया होने से बचाने के लिए अमेरिकी डॉलर जुटाने की कोशिश में है। विदेशी मुद्रा भंडार तीन अरब अमेरिकी डॉलर से भी कम बचा है। इस बीच, भारतीय मूल की अमेरिकी नेता निक्की हेली के दो टूक बयान से उसकी बेचैनी बढ़ना तय है। हेली ने मंगलवार को कहा कि अगर वह सत्ता में आती हैं तो पाकिस्तान जैसे बुरे देशों को डॉलर नहीं देंगे। निक्की हेली अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से दावेदार हैं। 

विज्ञापन

'अमेरिका दुनिया का एटीएम नहीं, दुरुस्त हो विदेश नीति'
साउथ कैरोलिना से दो बार गवर्नर रहीं हेली ने ट्वीट किया, अमेरिका बुरे लोगों को आर्थिक मदद करता है। अमेरिका ने पिछले साल पाकिस्तान, इराक और जिम्बावे को लाखों डॉलर दिए। सशक्त अमेरिका दुनियाभर के देशों का एटीएम नहीं होगा। उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में कहा, अमेरिका दुनिया का एटीएम नहीं हो सका। राष्ट्रपति के रूप में हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारी विदेश नीति दुरुस्त हो। हमारी योजनाएं हमारे दुश्मनों को पैसे भेजने से जुड़ी हुई नहीं होगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

'बर्बाद नहीं होने देंगे अमेरिकी नागरिकों की गाढ़ी कमाई'
हेली ने कहा, मैं उन देशों के लिए मदद में हर संभव कटौती करूंगी, जो हमसे नफरत करते हैं। एक मजबूत अमेरिका बुरे लोगों को आर्थिक मदद नहीं करेगा। हम अपने लोगों की गाढ़ी कमाई को बर्बाद नहीं होने देंगे। सुयंक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत ने न्यूयॉर्क पोस्ट में एक लेख में कहा कि भरोसे के हकदार केवल वही नेता हैं, जो हमारे दुश्मनों के खिलाफ खड़े होते हैं और हमारे दोस्तों के साथ खड़े होते हैं।
 

विज्ञापन

'आतंकी संगठन का घर पाकिस्तान, चीन से गहरा संबंध'
उन्होंने अपने लेख में कहा, अमेरिका ने पिछले साल विदेशी मदद पर 46 अरब अमेरिकी डॉलर खर्च किए। यह मदद चीन, पाकिस्तान और इराक जैसे देशों को गया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी करदाताओं को यह जानने का हक है कि यह पैसा कहां जा रहा है। हेली के मुताबिक, बाइडन प्रशासन ने पाकिस्तान को सैन्य सहायता फिर से शुरू कर दी है। यह देश कम से कम एक दर्जन आतंकवादी संगठनों का घर है और इसकी सरकार चीन के साथ गहरे संपर्क में है।
 

'राष्ट्रपति बनीं तो ब्लॉक करूंगी एक-एक पैसा'
उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत के तौर पर उन्होंने पाकिस्तान को दी जाने वाली करीब दो अरब डॉलर की सैन्य सहायता में कटौती के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले का पुरजोर समर्थन किया था, क्योंकि उस देश ने अमेरिकी सैनिकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों का समर्थन किया था। यह हमारे सैनिकों, हमारे करदाताओं और हमारे महत्वपूर्ण हितों के लिए एक बड़ी जीत थी। हम अभी भी उन्हें अन्य सहायता दे रहे हैं। राष्ट्रपति के तौर पर मैं हर पैसे को ब्लॉक कर दूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed