फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nikki Haley Pakistan is home to at least a dozen terrorist organisations should not receive any aid from US

US: निक्की हेली बोलीं- पाकिस्तान कम से कम एक दर्जन आतंकी संगठनों का घर, उसे आर्थिक मदद नहीं मिलनी चाहिए

Thu, 02 Mar 2023 10:26 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 02 Mar 2023 10:26 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में अमेरिका की राजदीत और दो बार दक्षिण कैरोलाइना जिले से गवर्नर रह चुकीं 51 वर्षीय हेली ने पिछले महीने ही 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी का एलान किया था। इसके बाद से ही वे अमेरिका के दुश्मन के तौर पर देखे जाने वाले देशों के प्रति आक्रामक रुख अख्तियार किए हुए हैं। 

विज्ञापन
Nikki Haley Pakistan is home to at least a dozen terrorist organisations should not receive any aid from US
निक्की हेली। - फोटो : Social Media

विस्तार

कुछ दिन पहले ही राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने का एलान करने वालीं रिपब्लिकन पार्टी की नेता निक्की हेली ने पाकिस्तान पर अपने हमलों को जारी रखा है। भारतवंशी हेली ने अब कहा है कि पाकिस्तान कम से कम एक दर्जन आतंकी संगठनों का घर है और उसे अमेरिका से बिल्कुल भी आर्थिक मदद नहीं मिलनी चाहिए। 
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में अमेरिका की राजदीत और दो बार दक्षिण कैरोलाइना जिले से गवर्नर रह चुकीं 51 वर्षीय हेली ने पिछले महीने ही 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी का एलान किया था। इसके बाद से ही वे अमेरिका के दुश्मन के तौर पर देखे जाने वाले देशों के प्रति आक्रामक रुख अख्तियार किए हुए हैं। बुधवार को एक ट्वीट में उन्होंने पाकिस्तान को घेरते हुए हैशटैग CutEveryCent यानी 'पूरी रकम रोक दो' ट्वीट किया। 
विज्ञापन


पहले भी पाकिस्तान पर हमलावर रही हैं निक्की हेली
इससे पहले भी हेली ने पाकिस्तान पर हमलों को धार देते हुए कहा था कि अमेरिका ने पिछले साल विदेशी मदद पर 46 अरब अमेरिकी डॉलर खर्च किए। यह मदद चीन, पाकिस्तान और इराक जैसे देशों को गई। उन्होंने कहा कि अमेरिकी करदाताओं को यह जानने का हक है कि यह पैसा कहां जा रहा है। हेली के मुताबिक, बाइडन प्रशासन ने पाकिस्तान को सैन्य सहायता फिर से शुरू कर दी है। यह देश कम से कम एक दर्जन आतंकवादी संगठनों का घर है और इसकी सरकार चीन के साथ गहरे संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत के तौर पर उन्होंने पाकिस्तान को दी जाने वाली करीब दो अरब डॉलर की सैन्य सहायता में कटौती के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले का पुरजोर समर्थन किया था, क्योंकि उस देश ने अमेरिकी सैनिकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों का समर्थन किया था। यह हमारे सैनिकों, हमारे करदाताओं और हमारे महत्वपूर्ण हितों के लिए एक बड़ी जीत थी। हम अभी भी उन्हें अन्य सहायता दे रहे हैं। राष्ट्रपति के तौर पर मैं हर पैसे को ब्लॉक कर दूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed