फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nigeria state lawmaker says dozens feared dead after gunmen attack church with explosives in southwest of country

Nigeria: नाइजीरिया के चर्च में घुसे सनकी ने प्रार्थना कर रहे लोगों पर बरसाईं ताबडतोड़ गोलियां, अब तक 50 की मौत, कई घायल

Mon, 06 Jun 2022 08:26 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा (नाइजीरिया)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा (नाइजीरिया) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 06 Jun 2022 08:26 AM IST
सार

ओनडो राज्य के गवर्नर रोटिमी अकेरेडोलु ने इसे मासूम लोगों पर कायरतापूर्ण हमला करार दिया है। उन्होंने दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया है। बताया जा रहा है कि इस हमले में कम से कम 50 लोगों के मारे जाने की खबर है। 

विज्ञापन
Nigeria state lawmaker says dozens feared dead after gunmen attack church with explosives in southwest of country
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

विज्ञापन

नाइजीरिया में रविवार को बड़ी वारदात हुई। यहां के ओवो शहर के सेंट फ्रांसिस कैथोलिक चर्च में कुछ बंदूकधारी घुस गए। चर्च में इस वक्त प्रार्थना चल रही थी। कुछ ही देर में उन्होंने लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में कम से कम 50 लोगों के मारे जाने की खबर हैं, वहीं कई घायल बताए जा रहे हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंदूकधारियों ने पादरी और कई श्रद्धालुओं का अपहरण कर लिया है। वहीं पब्लिक रिप्रेजेंटेटिव एडेलेगबे टिमिलीन ने बताया कि हमलावरों ने प्रेयर कर रहे एक व्यक्ति को अगवा कर लिया है। ओनडो राज्य के गवर्नर रोटिमी अकेरेडोलु ने इसे मासूम लोगों पर कायरतापूर्ण हमला करार दिया है। उन्होंने दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया है। हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी भी गिरोह ने नहीं ली है।

विज्ञापन

गोलीबारी के बाद हर तरफ खून और चीखपुकार 
इस वारदात के का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें लोग खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। चीख-पुकार मची हुई है।नाइजीरियाई राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने कहा कि नफरत की सोच रखने वालों ने ऐसा घिनौना काम किया है और लोगों की जान ले ली है। देश ऐसे नफरती लोगों के सामने कभी नहीं झुकेगा और इनसे जीतकर दिखाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed