फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nigeria mosque shooting Attackers killed several people during Namaz News In Hindi

Nigeria Shooting: नमाज के दौरान मस्जिद पर हमले में 27 की मौत; खूनी संघर्ष में बदला चरवाहों और किसानों का विवाद

Wed, 20 Aug 2025 01:55 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 20 Aug 2025 01:55 AM IST
सार

नाइजीरिया के कटसिना राज्य के उंगुवान मंताऊ कस्बे में मंगलवार सुबह नमाज के दौरान अज्ञात बंदूकधारियों ने मस्जिद पर हमला कर दिया, जिसमें कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। यह हमला किसानों और चरवाहों के बीच लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद से जुड़ा माना जा रहा है। तनाव बढ़ने पर सेना और पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

विज्ञापन
Nigeria mosque shooting Attackers killed several people during Namaz News In Hindi
नाइजीरिया में गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य कटसिना के उंगुवान मंताऊ कस्बे में मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अज्ञात बंदूकधारियों ने एक मस्जिद पर हमला कर दिया। इस हमले में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। यह हमला सुबह की नमाज के दौरान हुआ, जब बड़ी संख्या में लोग इबादत में शामिल थे। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, किसी संगठन ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इस क्षेत्र में किसानों और चरवाहों के बीच जमीन और पानी को लेकर लंबे समय से तनाव चलता आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो अक्सर इसी विवाद के चलते हिंसक झड़पें और हत्याएं होती रही हैं।

विज्ञापन


तनाव के बाद सेना की तैनाती
वहीं मामले में बढ़ते तनाव को देखते हुए राज्य के आयुक्त नासिर मुआजू ने बताया कि हमले के बाद सेना और पुलिस को इलाके में तैनात किया गया है, ताकि आगे किसी और हमले को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में बंदूकधारी अक्सर खेतों में फसलों के बीच छिप जाते हैं, और वहां से गांवों पर हमला करते हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों का मानना है कि यह हमला हाल ही में गांववालों द्वारा कुछ हमलावरों को मारने के जवाब में किया गया हो सकता है। दरअसल, बीते सप्ताह के अंत में स्थानीय लोगों ने घात लगाकर कई बंदूकधारियों को मार गिराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- India-China Ties: भारत-चीन संबंध सुधारने की पहल से लाभ के संकेत; सीमा पर शांति, सीधी उड़ान जैसे विषय पर सहमति

लगातार बढ़ रही हिंसा
गौरतलब है कि पिछले महीने भी नाइजीरिया के उत्तर-मध्य क्षेत्र में एक हमले में 150 लोगों की जान चली गई थी। जानकारों का कहना है कि अब ज्यादा चरवाहे हथियार उठा रहे हैं, जिससे यह संघर्ष और खतरनाक हो गया है। बात अगर इस संघर्ष की जड़ों की करें तो इस संघर्ष की जड़ में जमीन और चराई के अधिकार हैं। किसान आरोप लगाते हैं कि चरवाहे (ज्यादातर फुलानी समुदाय के) अपने मवेशियों को उनकी फसलों पर ले जाते हैं, जिससे उनकी मेहनत बर्बाद होती है। वहीं चरवाहे दावा करते हैं कि ये जमीनें ग्रहण अधिकार वाले पारंपरिक चराई मार्ग हैं, जिनका 1965 से कानूनी समर्थन है।

ये भी पढ़ें:- North Korea: किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया-US संयुक्त सैन्य अभ्यास की निंदा की, परमाणु ताकत बढ़ाने का किया एलान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed