फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nigeria Floods Update death toll surging Torrents of predawn rain Heavy Rains casualties rescue hindi news

Nigeria Floods: अफ्रीकी देश में बाढ़ से 151 लोगों की मौत; सूखाग्रस्त क्षेत्र में हुई भारी बारिश, कई इलाके डूबे

Sat, 31 May 2025 04:05 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 31 May 2025 04:05 AM IST
सार

अफ्रीकी देश नाइजीरिया स्थित नाइजर राज्य के मोक्वा में बृहस्पतिवार रात को हुई भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई। बाढ़ से कम से कम 151 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि और भी शव मिले हैं, जिनकी गिनती होना बाकी है।  

विज्ञापन
Nigeria Floods Update death toll surging Torrents of predawn rain Heavy Rains casualties rescue hindi news
नाइजीरिया में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

अफ्रीकी देश नाइजीरिया में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से कम से कम 151 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि नाइजर राज्य के मोक्वा में बृहस्पतिवार रात हुई तेज बारिश के बाद बाढ़ आई। इस कस्बे में उत्तरी नाइजीरिया के किसान दक्षिण के व्यापारियों को अपना माल बेचते हैं, जो राजधानी अबुजा से करीब 300 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। अधिकारियों ने बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़ने का अनुमान जताया है। 

विज्ञापन


नाइजीरियाई जल विज्ञान सेवा एजेंसी ने तुरंत यह नहीं बताया कि मोका में कितनी बारिश हुई। यह क्षेत्र पहले से ही जलवायु परिवर्तन और अत्यधिक बारिश के कारण लंबे समय से सूखे का सामना कर रहा है। इस सूखाग्रस्त क्षेत्र में तेज बारिश के बाद बाढ़ आ जाती है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US vs China: अमेरिकी राष्ट्रपति के तेवर सख्त, कहा- चीन ने व्यापार समझौते का उल्लंघन किया; अब अच्छा बर्ताव नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी में डूबे घरों की सिर्फ छतें दिखाई दीं
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरों में देखा गया कि बाढ़ का पानी पूरे इलाके में भर गया और घर डूब गए। बाढ़ में डूबे घरों की सिर्फ छतें दिखाई दीं। कमर तक पानी में डूबे लोगों ने अपने सामान और एक-दूसरे को बचाने की कोशिश की। मोक्वा निवासी काजीम मुहम्मद ने बताया कि हमने कई लोगों को खो दिया। हमारा सामान, फसलें और जिनके पास भंडारण था, सब कुछ बह गया।

111 लोगों के अलावा और भी शव मिले, गिनती होना बाकी
नाइजर राज्य आपातकालीन एजेंसी के प्रवक्ता इब्राहीम औदु हुसैनी ने बताया कि अभी तक 111 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि और भी शव मिले हैं, जिनकी अभी गिनती होना बाकी है। मोक्वा समुदाय के नेता अलिकी मूसा ने बताया कि पहले भी बाढ़ आती थी, लेकिन यह मौसमी होती थी और नुकसान नहीं करती थी। अब बाढ़ की तीव्रता बढ़ गई है। 


ये भी पढ़ें: Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति फिर बोले- हमने रोका भारत-PAK संघर्ष; DOGE छोड़ चुके मस्क के साथ दोस्ती कायम..

बाढ़ को रोकने के लिए लंबे समय से लंबित थे निर्माण कार्य
मोक्वा स्थानीय सरकारी क्षेत्र के अध्यक्ष जिब्रिल मुरेगी ने बताया कि बाढ़ को रोकने के लिए निर्माण कार्य लंबे समय से लंबित थे। उन्होंने कहा कि भविष्य में जान-माल की सुरक्षा के लिए इन कार्यों को करना बहुत जरूरी है। 

मैदुगुरी में आई बाढ़ से गई थी 30 लोगों की जान
इससे पहले, सितंबर में मैदुगुरी शहर में मूसलाधार बारिश और बांध टूटने से भयंकर बाढ़ आई थी। इस बाढ़ में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई थी और लाखों लोग बेघर हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed