फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US vs China Politics President Donald Trump violation of trade deal he will stop being nice news Updates

US vs China: अमेरिकी राष्ट्रपति के तेवर सख्त, कहा- चीन ने व्यापार समझौते का उल्लंघन किया; अब अच्छा बर्ताव नहीं

Sat, 31 May 2025 03:09 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 31 May 2025 03:09 AM IST
सार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते का उल्लंघन किया है। अब वह भी अच्छा और नरम बर्ताव नहीं करेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बातचीत कर कोशिश करेंगे कि कोई समाधान निकले। 

विज्ञापन
US vs China Politics President Donald Trump violation of trade deal he will stop being nice news Updates
डोनाल्ड ट्रंप / शी जिनपिंग - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि चीन ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते का उल्लंघन किया है, और अब वह भी व्यापार के मामले में चीन के साथ अच्छा और नरम बर्ताव करने वाले इंसान नहीं रहेंगे। ट्रंप ने व्यापार समझौते के उल्लंघन की घोषणा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये की। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पोस्ट के कुछ घंटे बाद ट्रंप ने ओवल ऑफिस में कहा कि वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात करेंगे और कोशिश करेंगे कि कोई समाधान निकले। हालांकि, इस दौरान उन्होंने फिर से इस बात पर जोर दिया कि चीन ने समझौते का उल्लंघन किया है। 
विज्ञापन


अमेरिका-चीन ने आयात करों को 90 दिनों के लिए घटाया था
उल्लेखनीय है कि हाल ही में अमेरिका और चीन ने एक-दूसरे पर लगाए गए आयात करों को 90 दिनों के लिए घटा दिया था। अमेरिका ने चीनी सामान पर टैरिफ को 145 प्रतिशत से घटाकर 30 प्रतिशत कर दिया था। वहीं, चीन ने भी अमेरिकी सामान पर अपने करों को 125 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: मानवीय पैरोल मसले पर ट्रंप प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट से राहत; अमेरिका से निकाले जाएंगे पांच लाख लोग

चीन ने समझौते का पूरी तरह से उल्लंघन किया
राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा, 'बुरी खबर यह है कि चीन ने हमारे साथ अपने समझौते का पूरी तरह से उल्लंघन किया है, जो कुछ लोगों के लिए चौंकाने वाली बात नहीं है। अब 'मिस्टर नाइस गाइ' बनने की जरूरत नहीं है।' ट्रंप ने आगे कहा कि टैरिफ में कमी से चीनी अर्थव्यवस्था कुछ राहत मिली और उन अमेरिकी कंपनियों को भी थोड़ी मदद मिली, जिन्होंने कहा था कि पिछली दरों की वजह से उन्हें चीन से सामान लाना मुश्किल हो गया था। 


अमेरिका-चीन के बीच तनाव को दर्शाती है ट्रंप की टिप्पणी
राष्ट्रपति ट्रंप की टिप्पणी दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच तनाव को दर्शाती है। ट्रंप चाहते हैं कि उनके द्वारा लगाए गए टैरिफ से अमेरिका में फैक्ट्रियों और घरेलू निवेश को फायदा हो। ट्रंप प्रशासन ने इस सप्ताह अन्य तरीकों से भी चीन के साथ टकराव को बढ़ाया। ट्रंप प्रशासन ने घोषणा की कि वह अमेरिका में पढ़ने वाले चीनी छात्रों के लिए वीजा रद्द करना शुरू कर देगा। 

ये भी पढ़ें: US-China Trade Deal: 'चीन कर रहा टैरिफ समझौते का पूरी तरह से उल्लंघन'; ट्रंप ने जिनपिंग पर लगाये गंभीर आरोप

चीन की अमेरिका से अपील- वह अपने भेदभावपूर्ण प्रतिबंध हटाए
वाशिंगटन स्थित चीनी दूतावास ने शुक्रवार को कहा कि दोनों पक्षों के अधिकारियों ने लगभग तीन सप्ताह पहले जिनेवा में बैठक की थी, जिसके बाद से आर्थिक और व्यापार क्षेत्रों में बातचीत जारी है। हालांकि, दूतावास ने यह भी कहा कि चीनी सरकार ने कंप्यूटर चिप क्षेत्र में निर्यात नियंत्रण उपायों के दुरुपयोग और अन्य संबंधित प्रथाओं के बारे में अमेरिका के साथ बार-बार चिंता जताई है। दूतावास ने कहा, 'चीन एक बार फिर अमेरिका से अपने गलत कार्यों को तुरंत सुधारने, चीन के खिलाफ भेदभावपूर्ण प्रतिबंधों को समाप्त करने और जिनेवा में उच्च स्तरीय वार्ता में बनी सहमति को संयुक्त रूप से बनाए रखने की अपील करता है।'

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed