{"_id":"5cb38de0bdec2213f4136808","slug":"nigeria-even-after-five-years-of-abduction-112-girls-have-no-clue","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरिया: अपहरण के पांच साल बाद भी 112 बच्चियों का कोई सुराग नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नाइजीरिया: अपहरण के पांच साल बाद भी 112 बच्चियों का कोई सुराग नहीं
Mon, 15 Apr 2019 01:15 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 15 Apr 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
चिबोक, नाइजीरिया (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाइजीरिया के चिबोक के एक स्कूल से पांच साल अगवा की गईं 112 बच्चियों का अब भी कुछ पता नहीं चल सका है। आतंकी संगठन बोको हराम ने 14 अप्रैल, 2014 को 276 बच्चियों का अपहरण किया था। इनकी उम्र 12 से 17 साल के बीच थी। इनमें से कुछ बच्चियों ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचा ली थी। इस खबर ने पूरी दुनिया को सकते में डाल दिया था और राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी के लिए चुनाव में यह अहम मुद्दा बन गया था।
विज्ञापन
बोको हराम को हराने और लड़कियों को सुरक्षित वापस लाने के वादे पर उन्हें चुनावों में अप्रत्याशित जीत मिली। बाद में बोको हराम से बातचीत के बाद करीब 107 बच्चियां लौट आईं थीं। इन्हें या तो कैदियों के बदले लाया गया था या सेना द्वारा ढूंढा गया था। हाउवा भी उन लड़कियों में से एक है, जो अब तक नहीं लौटी है।
विज्ञापन
हाउवा की मां आयशा मूसा माइना ने कहा कि इस घटना ने पूरे परिवार को गम में डूबो दिया। ऐसा लगता है कि पूरा परिवार ही अगवा हो गया। हमें यह भी नहीं पता कि वह जिंदा है भी या नहीं। हालांकि हाउवा के पिता को उम्मीद है कि एक दिन उनकी बच्ची लौट आएगी।
विज्ञापन