फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nigeria: Boko Haram Kills 42 farmers while harvesting crops in Nigeria

नाइजीरिया: बोको-हरम से जुड़े आतंकियों ने फसल काट रहे 42 किसानों का किया नरसंहार

Mon, 30 Nov 2020 03:21 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मैदगुरी
एजेंसी, मैदगुरी Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 30 Nov 2020 03:21 AM IST
विज्ञापन
Nigeria: Boko Haram Kills 42 farmers while harvesting crops in Nigeria
Boko haram

बोको हरम से जुड़े आतंकियों ने नाइजीरिया में 42 किसानों की हत्या कर दी। यहां के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में स्थित बोर्नो राज्य में यह हमला शनिवार को उस समय हुआ जब किसान धान की फसल काट रहे थे। मृतक यहां के गार्विन वाशेबे समुदाय के बताए जा रहे हैं जो धान की खेती के लिए जाने जाते हैं। इसी दिन यहां 13 साल बाद हो रहे चुनाव के लिए मतदान भी जारी था।

विज्ञापन


नाइजीरिया में फसल काट रहे किसानों को एक जगह जमा करके मारा
सभी किसानों को हथियारबंद आतंकियों ने एक जगह जमा होने के लिए कहा, जिसके बाद नरसंहार अंजाम दिया। कुछ सूत्रों के अनुसार मृतकों की संख्या 60 हो सकती है। नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुह मदु बुहारी ने बोको हरम द्वारा किए इस नरसंहार पर दुख जताया है। हमले से पहले यहां के किसानों से शुक्रवार को बोको हराम के एक आतंकी के हथियार छीन कर उसे गिरफ्तार करवाया था।
विज्ञापन


एक दिन पहले ही इन किसानों से एक आतंकी पकड़ कर सुरक्षाबलों को दिया था, लेकिन सुरक्षाबल ही उन्हें सुरक्षा नहीं दे पाए
बताया जा रहा है कि यह आतंकी किसानों से पैसा उगाही कर उन्हें परेशान करता था। उसे सुरक्षा बलों के हवाले किया गया था, लेकिन सुरक्षाबल अपना काम करने में नाकाम रहे, जिस वजह से बाकी आतंकियों ने बदला लेने के लिए अगले ही दिन यह नरसंहार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed