फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Next week in connection with ISIS been important announcement Trump: Pompio

आईएसआईएस के संबंध में अगले सप्ताह अहम घोषणा करेंगे ट्रम्प: पोम्पिओ

Thu, 31 Jan 2019 02:22 PM IST
अजय सिंह भाषा, वॉशिंगटन
भाषा, वॉशिंगटन Published by: अजय सिंह Updated Thu, 31 Jan 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
Next week in connection with ISIS been important announcement Trump: Pompio
माइक पोम्पिओ - फोटो : अमर उजाला
 अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा है कि देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अगले सप्ताह ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन के दौरान सीरिया में आईएसआईएस के खिलाफ लड़ाई की स्थिति के बारे में अहम घोषणा करेंगे।
विज्ञापन


ट्रम्प अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र में पांच फरवरी को ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन देंगे।

पोम्पिओ ने ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि राष्ट्रपति स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन के दौरान सीरिया में आईएसआईएस की स्थिति के बारे में घोषणा करेंगे।
विज्ञापन


पोम्पिओ ने यह भी सूचना दी कि ट्रम्प ‘‘आईएसआईएस को हराने के लिए वैश्विक गठबंधन’’ के विदेश मंत्रियों की मेजबानी करेंगे और उनके साथ चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘आपको कैदी, समुद्री तटों पर घुटनों पर बैठे लोग और उनका सिर काटा जाना याद है। यह त्रासदीपूर्ण था। ट्रम्प ‘‘आईएसआईएस को हराने के लिए वैश्विक गठबंधन’’ के विदेश मंत्रियों की मेजबानी करेंगे ताकि उन्हें हराने के लिए गहन चर्चा की जा सके।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोम्पिओ ने कहा, ‘‘भले ही हमने इस्लामी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में काफी प्रगति की है और सफलता हासिल की है, लेकिन आतंकवादियों से अब भी असल खतरा है और हमें यह सुनिश्चित करने के लिए काम करते रहना होगा कि आईएसआईएस फिर से पांव न पसारे।’’ 

उन्होंने कहा कि ट्रम्प अमेरिका को खतरों से सुरक्षित रखने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed