अगला निशाना जुलियन असांजे: मैकेफी की मौत के बाद अमेरिकी व्हिसलब्लोअर एडवर्ड स्नोडेन ने दी यह चेतावनी
विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को अप्रैल 2019 में ब्रिटेन में गिरफ्तार किया गया था। इस साल जनवरी में कोर्ट ने उनके प्रत्यर्पण पर अस्थाई रोक लगा दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एंटी वायरस क्षेत्र की महारथी जॉन मैकेफी के स्पेन से अमेरिका प्रत्यर्पण के आदेश के बाद बार्सिलोना की जेल में कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। इसे देखते हुए अब अमेरिकी व्हिसलब्लोअर एडवर्ड स्नोडेन ने चेताया है कि अगला निशाना विकीलीक्स के संस्थापक जुलियन असांजे हो सकते हैं।
अमेरिकी एनएसए के पूर्व सलाहकार व डेटा प्राइवेसी के पैरवी कर्ता स्नोडेन की यह चेतावनी चौंकाने वाली है। बुधवार को ट्वीट कर उन्होंने असांजे को लेकर यह बात कही।
एडवर्ड स्नोडेन ने ट्वीट किया 'यूरोप को उन आरोपियों का प्रत्यर्पण नहीं करना चाहिए जो, अहिंसक अपराधों से जुड़े हैं, क्योंकि कोर्ट प्रणली इतनी अनुचित व जेल प्रणाली इतनी क्रूर है कि उसमें आरोपी अपना बचाव करने की बजाए मरना पसंद करेगा। जब तक कि सिस्टम में सुधार न हो, प्रत्यर्पण पर रोक लगी रहना चाहिए।'
बता दें, जॉन मैकेफी ने जून 2018 में किए अपने अंतिम ट्वीट में कहा था-सारी सत्ता भ्रष्ट कर देती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि आप लोकतंत्र को किन शक्तियों का इस्तेमाल करने देते हैं। मैकेफी के 75 वर्षीय वकील जेवियर विलाल्बा ने कहा कि एंटी-वायरस सॉफ़्टवेयर क्षेत्र के महारथी मैकेफी की फांसी लगाने से मौत हो गई, क्योंकि नौ महीने जेल में रहने के दौरान वह निराशा से भर गया था।
मैकेफी ने पिछले माह सुनवाई के दौरान कहा था कि उसकी उम्र को देखते हुए लगता है कि यदि वह अमेरिका में दोषी पाया गया तो उसका अंतिम समय जेल में ही कटेगा। उम्मीद करता हूं कि स्पेन की कोर्ट इस अन्याय को देखेगी। अमेरिका मुझे एक उदाहरण के बतौर इस्तेमाल करना चाहता है। बता दें अमेरिकी कोर्ट ने मैकेफी को कर चोरी व संपत्ति छिपाने का आरोपी माना था। ऐसे मामलों में अमेरिका में 30 साल तक की सजा का प्रावधान है।