{"_id":"628ca60edb9c2a4e375bb35a","slug":"newly-elected-australian-pm-anthony-albanese-hails-relationship-with-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"Quad Summit: ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बानीज ने भारत के साथ संबंधों की प्रशंसा की, कहा- पीएम मोदी से मिलना बहुत सम्मान की बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Quad Summit: ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बानीज ने भारत के साथ संबंधों की प्रशंसा की, कहा- पीएम मोदी से मिलना बहुत सम्मान की बात
Tue, 24 May 2022 03:25 PM IST
संजीव कुमार झा
एएनआई, टोक्यो
एएनआई, टोक्यो
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 24 May 2022 03:25 PM IST
सार
जापान की राजधानी टोक्यो में चल रही क्वाड की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। दोनों देशों के नेताओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र, व्यापार, ऊर्जा और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलिया के नए पीएम अल्बानीज
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से इतर ऑस्ट्रेलिया के नव-निर्वाचित प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने भारत के साथ संबंधों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारत के साथ हमारा संबंध बहुत महत्वपूर्ण हैं और दोनों देशों के बीच संबंध कभी इतने अधिक घनिष्ठ नहीं हुए जितने कि अभी हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी से मिलना सम्मान की बात: अल्बानीज
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा कि भारत के साथ हमारा रिश्ता बहुत महत्वपूर्ण है और प्रधानमंत्री मोदी से मिलना एक बड़े सम्मान की बात है। वहीं पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री अल्बनीज को चुनावी जीत पर बधाई दी। दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, रक्षा निर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, कृषि अनुसंधान, खेल और लोगों से लोगों के बीच संबंधों सहित व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत बहुआयामी सहयोग की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री को भारत आने का दिया निमंत्रण
दोनों प्रधानमंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों में सकारात्मक गति को जारी रखने की अपनी इच्छा की पुष्टि की। प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री को जल्द से जल्द भारत आने का निमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय चर्चा ऑस्ट्रेलिया और भारत के पूर्ण रणनीतिक और आर्थिक एजेंडे पर केंद्रित थी, जिसमें स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकी शामिल है।