{"_id":"5d1321438ebc3e3c9369e039","slug":"newborn-baby-in-houston-dies-with-more-than-90-fractures","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में ढाई महीने की बच्ची की हत्या, शरीर पर मिले 90 से अधिक फ्रैक्चर, माता-पिता गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में ढाई महीने की बच्ची की हत्या, शरीर पर मिले 90 से अधिक फ्रैक्चर, माता-पिता गिरफ्तार
Wed, 26 Jun 2019 01:12 PM IST
शिल्पा ठाकुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Wed, 26 Jun 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File Photo
अमेरिका के टेक्सास राज्य के ह्यूस्टन में एक नवजात बच्ची की मौत हो गई है। उसके शरीर में 90 से अधिक फ्रैक्चर पाए गए और सिर पर चोट भी मिली है। इस मामले में बच्ची के माता-पिता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस और अभियोजकों ने इस बात की जानकारी दी है। सोमवार को अभियोजकों ने कहा कि जैसमीन रोबिन नाम की बच्ची प्रीमैच्योर बेबी थी और महज दस हफ्ते की थी। उसकी बीते साल 15 जुलाई को मौत हो गई थी, अस्पताल से लाए जाने के महज 12 दिनों बाद।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
रोबिन के पिता जेसन पॉल रोबिन (24) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उसकी मां कैथरीन वयंधम व्हाइट (21) के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है। हेरिस काउंटी अटॉर्नी जनरल का कहना है कि जिन लोगों को बच्ची को दुनिया से बचाना था उन्होंने ही उसके साथ ऐसा किया। उन्होंने कहा कि तथ्यों की पूरी और गहन जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और बच्ची के लिए न्याय मांगा जाएगा।
ह्यूस्टन पुलिस ने अपने एफिडेविट में लिखा है, "बीते साल जुलाई में जासूसों को ह्यूस्टन अस्पताल में बुलाया गया था, वहां के कर्मचारियों ने पाया कि बच्ची के सिर में चोट लगी है।" उसका जब पोस्टमार्ट किया गया तो पता चला कि उसकी मौत सिर में चोट लगने के कारण हुई है।
एफिडेविट में लिखा है कि जांचकर्ताओं को पता चला है कि जैसमीन के रोने से उसके पिता रोबिन को गुस्सा आ गया और उसने उसपर हमला कर दिया। बच्ची की 71 पसलियों में फ्रैक्चर आया और 23 हड्डियां टूट गईं। अधिकारियों का कहना है कि व्यसकों के मुकाबले नवजात बच्चों के पोस्टमार्टम में अधिक समय लगता है।
रोबिन और व्हाइट को मंगलवार को हेरिस काउंटी जेल में लाया गया। अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि उनके लिए कोई वकील केस लड़ेगा या नहीं। अगर उनपर लगे आरोप सच साबित होते हैं तो उन्हें उम्रकैद की सजा होगी।
रोबिन ने जांचकर्ताओं से कहा कि वह गुस्से को शांत करने के लिए साइकोलॉजी की किताबें पढ़ता था और उसे जैसमीन को मारना अच्छा लगा। वहीं व्हाइट ने बच्ची के सिर पर लगी चोट के लिए अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया है। ऐसा कहने के बाद व्हाइट ने ये भी कहा कि उसके घर में रहने वाली एक अन्य महिला जैसमीन की चोट के लिए जिम्मेदार है।