फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New Zealand PM Jacinda Ardern will marry with long time partner

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री प्रेमी से रचाएंगी शादी, बीते साल बेटी को दिया था जन्म

Fri, 03 May 2019 03:13 PM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Fri, 03 May 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
New Zealand PM Jacinda Ardern will marry with long time partner
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री प्रेमी से करेंगी शादी - फोटो : social media

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न अपने प्रेमी क्लार्क गेफार्ड से शादी रचाने जा रही हैं। उनके कार्यालय ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी है। आर्डर्न और क्लार्क के प्रवक्ता का कहना है कि दंपति ने ईस्टर की छुट्टियों के दौरान विवाह के बंधन में बंधने का फैसला लिया है। इनकी एक बेटी नीव भी है।


loader

हालांकि प्रवक्ता ने ये बात नहीं बताई की शादी कौन सी तारीख को होगी। प्रवक्ता ने बस इतना ही कहा कि दोनों ने सगाई कर ली है। ये सगाई ईस्टर के मौके पर की गई। आर्डर्न ने बीते साल जून में अपनी बेटी को जन्म दिया था। वह इस पद पर रहते हुए बच्चे को जन्म देने वाली दुनिया की दूसरी महिला हैं। 

आर्डर्न ने न्यूजीलैंड की मस्जिदों पर हुई गोलीबारी के बाद पीड़ितों से मुलाकात की थी। उन्होंने 15 मार्च को घटी इस घटना को काला दिन तक कहा। जिसके बाद आर्डर्न की दुनियाभर में प्रशंसा हुई। बता दें न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों पर गोलीबारी हुई थी। जिसमें 51 लोगों की मौत हो गई थी।

उन्होंने देश के बंदूक कानून में बदलाव का भी समर्थन किया था। उन्होंने इस बारे में कहा था, "मुझे ये बताया गया कि मुख्य अपराधी ने पांच बंदूकों का इस्तेमाल किया था। उसके पास इनका लाइसेंस भी था। आरोपी ने लाइसेंस नवंबर 2017 में हासिल किए थे। इस घटना को देखते हुए मैं कह सकती हूं कि अब हमारा बंदूक कानून बदल जाएगा।"



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed