{"_id":"6350faa689a5474d69022852","slug":"new-zealand-plans-to-tax-cow-burping-farmers-on-streets-against-this","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"New Zealand: गायों की डकार व गैस पर टैक्स, विरोध में सैकड़ों किसान सड़कों पर उतरे, जानें सब कुछ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
New Zealand: गायों की डकार व गैस पर टैक्स, विरोध में सैकड़ों किसान सड़कों पर उतरे, जानें सब कुछ
Thu, 20 Oct 2022 01:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:07 PM IST
सार
न्यूजीलैंड सरकार ने पिछले सप्ताह जलवायु परिवर्तन से निपटने की योजना के तहत नया कृषि कर लगाने का प्रस्ताव रखा था। गायों की डकार, पाद व गोबर से मीथेन गैस निकलती है, जिससे प्रदूषण फैलता है।
विज्ञापन
Farmers on streets against New Zealands plan to tax cow burping
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूजीलैंड में गायों की डकार और उनके ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन पर टैक्स लगाने की सरकार की योजना का विरोध शुरू हो गया है। गुरुवार को देश के सैकड़ों किसान ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर उतर आए। ग्राउंड्सवेल न्यूजीलैंड संगठन के आह्वान पर न्यूजीलैंड में 50 से अधिक शहरों व कस्बों में विरोध प्रदर्शन किए गए।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड सरकार ने पिछले सप्ताह जलवायु परिवर्तन से निपटने की योजना के तहत नया कृषि कर लगाने का प्रस्ताव रखा था। इसमें गाय की डकार व गोबर व अन्य तरीकों से होने वाले ग्रीनहाउस गैसाों के उत्सर्जन पर कर लगाने की योजना शामिल है। गायों की डकार, पाद व गोबर से मीथेन गैस निकलती है, जिससे प्रदूषण फैलता है।
विज्ञापन
50 लाख की आबादी पर 1 करोड़ गाय व भैंसें
न्यूजीलैंड के 50 से ज्यादा शहरों में प्रदर्शन
- फोटो : PTI
न्यूजीलैंड में खेती बाड़ी से सबसे ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं। देश की आबादी करीब 50 लाख है लेकिन, एक करोड़ से अधिक गाय और भैंसें और 2.6 करोड़ भेड़ें हैं। देश के ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का लगभग आधा हिस्सा कृषि व पशुपालन का होता है। इनमें मवेशियों के डकारने से निकलने वाली मीथेन विशेष रूप से बड़ा योगदान देती है।
पीएम जेसिंडा ने बनाई देश को कार्बन उत्सर्जन मुक्त बनाने की योजना
ट्रैक्टरों पर किसानों ने बड़े बड़े होर्डिंग लगाकर रखी अपनी बात
- फोटो : pti
योजना पर पुनर्विचार की मांग
राजधानी वेलिंगटन में विरोध प्रदर्शन के दौरान डेव मैककर्डी नामक किसान ने कहा कि वह प्रदर्शनकारियों की संख्या कम होने से निराश है। ज्यादातर किसानों ने साल भर, विशेष रूप से वसंत के मौसम अपने खेतों में कड़ी मेहनत की है। मैककर्डी ने कहा कि सरकार को पशुओं से गैस के उत्सर्जन पर कर लगाने की योजना पर पुनर्विचार करना चाहिए।
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने 2050 तक देश को कार्बन उत्सर्जन मुक्त बनाने की योजना बनाई है। इस योजना में 2030 तक पशुपालन से होने वाले मीथेन उत्सर्जन को 10 फीसदी और 2050 तक 47 फीसदी तक कम करना शामिल है।