फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New Zealand deported British family after their wrongful behavior

गलत आचरण कर रहे ब्रिटिश परिवार को न्यूजीलैंड ने दिखाया देश से बाहर का रास्ता

Thu, 17 Jan 2019 02:33 AM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 17 Jan 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
New Zealand deported British family after their wrongful behavior
न्यूजीलैंड से डिपोर्ट किए गए परिवार का सदस्य - फोटो : Facebook Wall of Krista Curnow

गलत व्यवहार में लिप्त पाए गए एक ब्रिटिश परिवार को न्यूजीलैंड से वापस ब्रिटेन भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक यह परिवार कई अवैध घटनाओं, जैसे सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाना, लड़ाई-झगड़ा और रेस्टोरेंट वगैरह में खाने के पैसे न देने आदि गतिविधियों में लिप्त रहा था। 

विज्ञापन


ऑकलैंड के मेयर फिल गॉफ ने एक लोकल रेडियो स्टेशन से बातचीत में बताया, 'अगर आप एक बार कहें कि आपके खाने में चींटी या बाल है तो आप पर विश्वास किया जा सकता है लेकिन लेकिन ये लोग पैसे बचाने के लिए हर जगह यही कर रहे थे, यह अपराध है।' उन्होंने कहा, 'ये लोग सूअर से भी बदतर हैं और मैं इन्हें देश से बाहर देखना चाहता हूं।'
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के असिस्टेंट जनरल मैनेजर ऑफ इमिग्रेशन (आव्रजन के सहायक महाप्रबंधक) पीटर डिवो ने बताया कि उक्त ब्रिटिश परिवार को डिपोर्टेशन नोटिस जारी कर दिया गया है। बता दें कि इस परिवार का एक 26 वर्षीय सदस्य को बुधवार को न्यूजीलैंड के एक पेट्रोल स्टेशन से 37 डॉलर का सामान चोरी करने के आपराध में दोषी करार दिया गया था। 

वहीं परिवार के एक सदस्य जॉन जॉनसन का कहना है कि उनके परिवार ने छुट्टियां कम करने का फैसला लिया है और वह इसी सप्ताह वापस लौट जाएंगे। जॉन ने कहा कि उनका परिवार अच्छा है। जॉन ने दावा किया कि उनके दादा इंग्लैंड के 10वें सबसे अमीर आदमी हैं और न्यूजीलैंड ने उनके साथ बेहद खराब बर्ताव किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed