{"_id":"6389beb4f47da014706b6f2a","slug":"new-york-ranked-most-expensive-city-along-with-singapore-sydney-at-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Most Expensive City: दुनिया के 10 सबसे महंगे शहरों की सूची हुई जारी, 172 की लिस्ट में भारत के भी तीन शहर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Most Expensive City: दुनिया के 10 सबसे महंगे शहरों की सूची हुई जारी, 172 की लिस्ट में भारत के भी तीन शहर
Fri, 02 Dec 2022 03:15 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 02 Dec 2022 03:15 PM IST
सार
एक वार्षिक सर्वेक्षण में दुनिया के 10 सबसे महंगे शहरों की सूची जारी की गई है। इस सूची में न्यूयॉर्क और सिंगापुर को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान मिला है जबकि ऑस्ट्रेलिया का सिडनी पहली बार टॉप 10 में शामिल हुआ।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क सिटी
- फोटो : Pixabay
विस्तार
एक वार्षिक सर्वेक्षण में दुनिया के 10 सबसे महंगे शहरों की सूची जारी की गई है। इस सूची में न्यूयॉर्क और सिंगापुर को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान मिला है जबकि ऑस्ट्रेलिया का सिडनी पहली बार टॉप 10 में शामिल हुआ। ऊर्जा की बढ़ती कीमतों और मुद्रास्फीति के आधार पर 2022 में न्यूयॉर्क दुनिया का सबसे महंगा शहर बना है। वहीं सिंगापुर को भी इसी आधार पर प्रथम स्थान मिला है। हालांकि, सबसे अधिक बार नंबर वन पर रहने का रिकॉर्ड सिंगापुर का ही रहा है। साल 2021 को छोड़कर सिंगापुर बीते 10 सालों में आठ बार पहले स्थान पर रहने का रिकॉर्ड बनाया है। बीते साल तेल अवीव पहले स्थान पर था जिसे कि इसबार तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन
भारत के तीन शहर शामिल
वहीं 172 देशों की सूची में भारत के तीन शहरों को जगह मिली है। इनमें कर्नाट की राजधानी बेंगलुरु, तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई और गुजरात का प्रसिद्ध शहर अहमदाबाद शामिल हैं। इन्हें क्रमशः 161, 164, 165 वां स्थान मिला है।
विज्ञापन
2022 के 10 सबसे महंगे शहर
1. न्यूयॉर्क और सिंगापुर
2.तेल अवीव
3.हॉन्गकॉन्ग
4.लॉस एंजिलिस
5.ज्यूरिख
6.जिनेवा
7.सेन फ्रांसिस्को
8.पेरिस
9.सिडनी
10.कॉपेनहेगेन