फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New York mayoral election Elon Musk Said voting for Sliwa means electing Mamdani News In Hindi

न्यूयॉर्क मेयर चुनाव: कुओमो के समर्थन में बोले मस्क- स्लीवा को वोट मतलब ममदानी को जिताना; जनता से की ये अपील

Tue, 04 Nov 2025 11:40 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 04 Nov 2025 11:40 PM IST
सार

न्यूयॉर्क मेयर चुनाव से पहले एलन मस्क ने रिपब्लिकन कर्टिस स्लीवा को वोट न देने की अपील कर हलचल मचा दी है। मस्क ने कहा कि स्लीवा को वोट देना डेमोक्रेटिक समाजवादी जोहरन ममदानी को फायदा पहुंचाएगा।

विज्ञापन
New York mayoral election Elon Musk Said voting for Sliwa means electing Mamdani News In Hindi
एलन मस्क - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका के न्यूयॉर्क में होने वाले मेयर चुनाव से पहले बयानबाजी तेज हो गई है। कारण है कि चुनाव से ठीक पहले अरबपति टेक सीईओ एलन मस्क ने शहर के वोटरों को कड़ा संदेश दिया है। मस्क ने रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लीवा को वोट देने से मना करते हुए कहा कि ऐसा करने से डेमोक्रेटिक समाजवादी उम्मीदवार जोहरन ममदानी को फायदा होगा। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि याद रखिए, कर्टिस को वोट देना मतलब ममदुमी या जो भी उसका नाम है, उसे वोट देना है। उन्होंने जनता से पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो के लिए मतदान करने की अपील की। 

विज्ञापन


कुओमे के समर्थन में मस्क का साफ संदेश
इस दौरान मस्क ने साफ कहा कि वे पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो का समर्थन करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शहर का मतदान तंत्र धोखाधड़ी है, क्योंकि कुछ उम्मीदवारों के नाम बैलेट पर दो बार आते हैं और वोटर आईडी की जरूरत नहीं होती। बता दें कि ऐसे समय में मस्क का ये बयान ममदानी की अमीर-विरोधी नीतियों पर सीधा हमला माना जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Trump: 'जो यहूदी ममदानी को वोट देंगे, वो मूर्ख...', भारतीय मूल के मेयर उम्मीदवार पर ट्रंप का विवादित बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


कारण है कि ममदानी अरबपतियों पर ज्यादा टैक्स, कॉरपोरेट सुधार और सार्वजनिक सेवाओं के विस्तार की बात कर रहे हैं, जिससे न्यूयॉर्क के टेक और फाइनेंस जगत में हलचल मच गई है। दूसरी ओर इस पोस्ट के बाद मस्क पर सोशल मीडिया पर लोगों ने ममदानी का नाम गलत तरीके से बोलने पर भेदभावपूर्ण और नस्लभेदी होने का आरोप भी लगाया है।


अब समझिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल, न्यूयॉर्क में 'फ्यूजन वोटिंग सिस्टम' चलता है। इस सिस्टम में एक ही उम्मीदवार को कई राजनीतिक पार्टियां समर्थन दे सकती हैं और हर पार्टी के नाम से उसका नाम बैलेट पर दिखता है। मतदाता किसी भी पार्टी की लाइन पर वोट दे सकते हैं, लेकिन सारे वोट उस उम्मीदवार के कुल वोटों में ही जुड़ते हैं। यह व्यवस्था कई दशकों से कानूनी रूप से लागू है, लेकिन जो लोग इससे अनजान हैं, उन्हें यह गड़बड़ी जैसा लग सकता है।

ये भी पढ़ें:- US Election: भारतीय-अमेरिकी और दक्षिण एशियाई उम्मीदवारों की कड़ी परीक्षा, राष्ट्रपति ट्रंप की साख भी दांव पर

ममदानी सोशलिस्ट या कम्युनिस्ट, विवाद क्यों?
गौरतलब है कि ममदानी खुद को डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट कहते हैं। वहीं, ट्रंप समर्थक (MAGA) उन्हें कम्युनिस्ट करार देते हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस मुद्दे पर बयान देते हुए कहा कि उन्हें कम्युनिस्ट की बजाय एक बुरा डेमोक्रेट चलाना मंजूर है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर न्यूयॉर्क बहुत ज्यादा समाजवादी हो गया, तो वह शहर की फेडरल फंडिंग बंद कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed