Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New York City Building Collapse Traps People in Brooklyn

न्यूयॉर्क में तीन मंजिला इमारत ढही: मलबे में दबे कई लोग; बचाव में जुटे दमकलकर्मी; अभी कैसे हैं हालात?

Thu, 12 Nov 2026 05:43 AM IST
राकेश कुमार पीटीआई, न्यूयॉर्क।
पीटीआई, न्यूयॉर्क। Published by: राकेश कुमार Updated Thu, 12 Nov 2026 05:43 AM IST
सार

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के ब्रुकलिन इलाके में बुधवार शाम निर्माण स्थल के पास तीन मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में कई लोग मलबे के नीचे दब गए।दमकलकर्मियों ने खोजी कुत्तों और ड्रोन की मदद से बचाव अभियान चलाया और कम से कम एक व्यक्ति को स्ट्रेचर पर बाहर निकाला। अंधेरा होने के बाद भी मलबे में लोगों की तलाश जारी रही।
 

विज्ञापन
New York City Building Collapse Traps People in Brooklyn
बड़ी खबर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में बुधवार को तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसा ब्रुकलिन के फ्लैटबुश इलाके में हुआ। इमारत एक निर्माण स्थल के किनारे बनी थी। इसके गिरने से कई लोग मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया। यह हादसा शाम करीब चार बजे हुआ।
विज्ञापन


मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए क्या किया गया?
हादसे के बाद दमकलकर्मियों ने मलबे में फंसे लोगों की तलाश शुरू की। घटनास्थल के ऊपर से लिए गए वीडियो में बड़ी संख्या में दमकलकर्मी मलबा हटाते दिखाई दिए। एक जगह पर कई बचावकर्मी जुटे थे और मलबे को काटने के लिए आरी का इस्तेमाल करते नजर आए। वीडियो में कम से कम एक व्यक्ति को मलबे से निकालकर स्ट्रेचर पर ले जाते हुए भी देखा गया।
विज्ञापन


निर्माण स्थल की वजह से कैसे बिगड़े हालात?
जिस इमारत के ढहने का हादसा हुआ, उसके बगल में एक दूसरी एक मंजिला इमारत को निर्माण कार्य के लिए पहले ही गिरा दिया गया था। वहां खुदाई का काम चल रहा था। इसी निर्माण स्थल के किनारे बनी तीन मंजिला इमारत गिरकर खुदाई वाले गड्ढे में जा गिरी। इसके कारण गड्ढा ईंटों और लकड़ियों के मलबे से भर गया। हादसे के बाद पास की एक दूसरी इमारत खड़ी रही, लेकिन उसकी साझा दीवार का हिस्सा टूट गया। इससे अंदर के कमरे दिखाई देने लगे। इनमें एक शयनकक्ष और कपड़ों से भरी अलमारियां भी नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव अभियान में किन तरीकों का इस्तेमाल किया गया?
दमकलकर्मी हाथों से मलबा हटाकर लोगों की तलाश कर रहे थे। बचावकर्मी मलबे के बड़े टुकड़ों को हटाकर अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। इसके लिए खोजी कुत्तों की भी मदद ली गई, ताकि मलबे में जीवित बचे लोगों का पता लगाया जा सके। अंधेरा होने के बाद दमकलकर्मियों ने टॉर्च की रोशनी में भी तलाश जारी रखी। घटनास्थल के ऊपर एक ड्रोन भी मंडराता रहा।


हादसे के लिए जिम्मेदार कौन, क्या सामने आई जानकारी?
हादसे के कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। शहर के रिकॉर्ड में इस निर्माण परियोजना से जुड़े वास्तुकार, संपत्ति के मालिक और निर्माण कार्य के मुख्य ठेकेदार से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई। हालांकि, उनसे संपर्क के लिए भेजे गए फोन संदेशों और ईमेल का तत्काल कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed