फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New Year Babies: Over 370,000 children will be born worldwide on New Year’s Day - UNICEF

नए साल में पहले बच्चे का जन्म फिजी में, भारत में पहले दिन 60 हजार

Sat, 02 Jan 2021 02:05 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 02 Jan 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
New Year Babies: Over 370,000 children will be born worldwide on New Year’s Day - UNICEF
UNICEF - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष यानी यूनिसेफ ने कहा है कि नए साल के पहले दिन दुनिया भर में अनुमानित रूप से 3,71,504 बच्चे पैदा होंगे। इनमें से लगभग 60,000 बच्चों का जन्म भारत में होने का अनुमान है। इस साल करीब 14 करोड़ बच्चे पैदा होंगे।
विज्ञापन


आधे बच्चे 10 देशों में जन्मेंगे
यूनिसेफ को नव वर्ष के पहले दिन आधे से अधिक बच्चे 10 देशों में पैदा होने का अनुमान है। भारत में 59,995, चीन में 35,615, नाइजीरिया में 21439, पाकिस्तान में 14,161, इंडोनेशिया में 12,336, इथियोपिया में 12,006, अमेरिका में 10,312, मिस्र में 9,455 बांग्लादेश में 9,236 और कांगो में 8,640 बच्चे शामिल हैं। यूनिसेफ ने कहा कि भारत में शुक्रवार को पैदा होने वाले बच्चे 80 वर्ष से ज्यादा जीवित रह सकते हैं। 
विज्ञापन


पिछले साल ज्यादा पैदा हुए थे
गत वर्ष इसी दिन विश्व में 3,92,078 बच्चे पैदा हुए थे। भारत में एक जनवरी 2020 को 67,385 बच्चे पैदा हुएथे, जबकि चीन में 46,299 बच्चों का जन्म हुआ था। 26,039 बच्चों के जन्म के साथ नाइजीरिया तीसरे नंबर पर रहा था। यूनिसेफ के अनुसार भारत में हर साल एक जनवरी को लगभग 60 से 70 हजार बच्चे जन्म लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed