{"_id":"618a67be8755ae3b1b689bbc","slug":"new-trouble-h5-bird-flu-knocked-in-europe-infection-increased-in-britain-poland","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई मुसीबत: यूरोप में एच5 बर्ड फ्लू की दस्तक, ब्रिटेन-पोलैंड में बढ़ा संक्रमण, ठंड में बढ़ सकता है खतरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नई मुसीबत: यूरोप में एच5 बर्ड फ्लू की दस्तक, ब्रिटेन-पोलैंड में बढ़ा संक्रमण, ठंड में बढ़ सकता है खतरा
Tue, 09 Nov 2021 05:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 09 Nov 2021 05:52 PM IST
सार
इंग्लैंड के एक पोल्ट्री फॉर्म में इस अत्यधिक खतरनाक बर्ड फ्लू के केस सामने आए हैं। वारविकशायर के एलसेस्टर के पास एक पोल्ट्री फार्म में एच5 बर्ड फ्लू पाया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
कोरोना महामारी से जूझ रही दुनिया के सामने खतरनाक एच5 बर्ड फ्लू (H5 bird flu) की नई मुसीबत आई है। यूरोप में यह फैल रहा है। यह ब्रिटेन और पोलैंड में दस्तक दे चुका है।
विज्ञापन
बर्ड फ्लू के एच5एन1 की पुष्टि इंग्लैंड के उत्तरी वेल्स में एक व्यक्ति के घर में मुर्गियों में हुई थी। इसके बाद पूर्वी स्काटलैंड में बाड़े में रखी गईं मुर्गियों और मध्य इंग्लैंड के एक पक्षी संरक्षण केंद्र में भी इसकी पुष्टि हुई।
बीते कुछ हफ्तों से यूरोप में बर्ड फ्लू फैल रहा है। फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड और डेनमार्क में भी इसके मामले सामने आए हैं। फ्रांस में इसे देखते हुए सभी पोल्ट्री फार्मों को जानवरों को बंद परिसरों में रखने का आदेश दिया गया है। संक्रमित और प्रवासी पक्षियों के संपर्क से बचने के लिए किसानों को इस सर्दी में जाल लगाने और पोल्ट्री को सीमित रखने को कहा है। ब्रिटेन के कृषि मंत्रालय ने बताया कि अगस्त की शुरुआत के बाद से अब तक एवियन इंफ्लूएंजा के 130 मामले सामने आए हैं।
पोलैंड के फॉर्म में भी मिला संक्रमण
विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (OIE) ने सोमवार को कहा कि पोलैंड ने पोल्ट्री फार्मों में अत्यधिक संक्रामक इस स्ट्रैन की पुष्टि हुई है। इनमें लाखों पक्षी हैं।
विज्ञापन
ब्रिटेन के कृषि मंत्रालय ने बताया कि इंग्लैंड के एक पोल्ट्री फॉर्म में इस अत्यधिक खतरनाक बर्ड फ्लू के केस सामने आए हैं। वारविकशायर के एलसेस्टर के पास एक पोल्ट्री फार्म में एच5 बर्ड फ्लू पाया गया है। माना जा रहा है कि संक्रमण रोकने के लिए इन सभी पक्षियों को मार दिया जाएगा।
विज्ञापन
बर्ड फ्लू का यह खतरनाक संक्रमण ऐसे वक्त पर सामने आया है, जब ब्रिटेन ने देश में एवियन इंफ्लुएंजा प्रिवेंशन जोन घोषित किया है। इसके तहत फॉर्म और पक्षियों की देखरेख करने वाले लोगों को जैविक सुरक्षा की पाबंदी कड़ी करने को कहा गया है।