फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New evidence reveals in civil rights movement leader Malcolm X death case

देश के अंदर भी हत्याएं करवाती हैं अमेरिकी खुफिया एजेंसियां? मैल्कम एक्स मौत मामले में सामने आए नए 'सबूत'

Mon, 22 Feb 2021 02:38 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 22 Feb 2021 02:38 PM IST
सार

मैल्कम एक्स की हत्या 21 फरवरी 1965 को हुई थी। ये वो समय था, जब ब्लैक समुदाय के लोग अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे थे। उनका ये आंदोलन सिविल राइट्स मूवमेंट के नाम से मशहूर है...

विज्ञापन
New evidence reveals in civil rights movement leader Malcolm X death case
Malcolm X - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

अमेरिका में सिविल राइट्स आंदोलन के मशहूर नेता मैल्कम एक्स की हत्या के मामले में लगे नए आरोपों ने अमेरिका की खुफिया एजेंसियों को सवालों के कठघरे में खड़ा कर दिया है। अमेरिकी आबादी के कुछ हलकों में ये शक पहले से जताया जाता रहा है कि मैल्कम एक्स और मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हत्याओं की साजिश अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने रची थी। लेकिन अब मैल्कम एक्स के परिजनों ने ‘नए साक्ष्यों’ की रोशनी में इस हत्याकांड की नए सिरे जांच कराने की मांग की है। परिजनों का शक जताया है कि न्यूयॉर्क पुलिस और फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एफबीआई) ने मैल्कम एक्स की हत्या का षड्यंत्र रचा था।

विज्ञापन


मैल्कम एक्स की हत्या 56 साल पहले हुई थी। उनके परिजनों ने अपने दावे का आधार न्यूयॉर्क पुलिस के एक पूर्व अंडरकवर (खुफिया) अधिकारी के बयान को बनाया है। बताया जाता है कि उस अधिकारी ने यह कहा था कि दो बड़े अफसरों ने उस पर दबाव बनाया था कि वह मैल्कम एक्स के सुरक्षाकर्मियों को इस ब्लैक नेता की हत्या करने के लिए लालच दे। मैल्कम एक्स की हत्या 21 फरवरी 1965 को हुई थी। ये वो समय था, जब ब्लैक समुदाय के लोग अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे थे। उनका ये आंदोलन सिविल राइट्स मूवमेंट (नागरिक अधिकार आंदोलन) के नाम से मशहूर है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि न्यूयॉर्क पुलिस के अधिकारी रेमंड वूड्स ने अपने एक रिश्तेदार को एक पत्र लिखा था। उसमें उन्होंने कहा था कि पत्र को उनकी मृत्यु के बाद सार्वजनिक किया जाए। बीते शनिवार को मैल्कम एक्स की तीन बेटियों और उनके परिवार के दूसरे सदस्यों ने एक प्रेस कांफ्रेंस में इस पत्र को पढ़ कर सुनाया। अभी यह मालूम नहीं हो सका है कि वूड्स की मृत्यु कब हुई और मृत्यु का कारण क्या था। उनके पत्र में कहा गया है- मेरे सीनियर अफसरों ने मुझसे कहा था कि मैं सिविल राइट्स संगठनों के नेताओं और सदस्यों को ये आपराधिक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल मैल्कम एक्स के हत्याकांड पर नेटफ्लिक्स पर एक छह किस्तों की डॉक्यूमेंटरी दिखाई गई थी। इसका नाम था- हू किल्ड मैल्कम एक्स? (मैल्कम एक्स की हत्या किसने की)। इस डॉक्यूमेंटरी में लंबे समय से चर्चित इस सवाल पर बातचीत की गई कि क्या मैल्कम एक्स हत्याकांड में जिन तीन लोगों को सजा हुई थी, वे निर्दोष थे। इसके पहले 2011 में इस हत्याकांड की जांच से जुड़े रहे न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के एक जासूस ने लिखा था कि पूरी जांच में गड़बडी थी।

नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंटरी के कारण मैनहटन के डिस्ट्रिक्ट अटार्नी साइरस वेन्स जूनियर ने इस मामले में हुई सजा की समीक्षा करने का फैसला किया था। अब लगे ताजा आरोपों के बाद वेन्स के कार्यालय ने एक बयान में कहा है कि समीक्षा का कार्य तेजी से चल रहा है। उधर न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने एक बयान में कहा है कि उसने मामले से जुड़े सभी उपलब्ध दस्तावेज वेन्स को मुहैया करा दिए हैं और समीक्षा में उनका पूरा सहयोग किया जा रहा है। लेकिन एफबीआई ने इस मामले पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।

मैल्कम एक्स को उस समय गोली मारी गई थी, जब वे वाशिंगटन स्थित एक होटल में आयोजित सभा के मंच पर बोलने के लिए जा रहे थे। उनकी हत्या के एक हफ्ता पहले क्वीन्स स्थित उनके घर पर पेट्रोल बम फेंका गया था। एफबीआई उस समय उनकी निगरानी कर रही थी। वैसे हत्या से कुछ रोज पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि नेशन ऑफ इस्लाम नाम के संगठन के लोग उनकी हत्या करने की कोशिश में हैं। जिन लोगों को इस मामले में सजा हुई थी, वे इसी संगठन से जुड़े हुए हैं। मैल्कम एक्स की बेटी इलयासाह शाबाज ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उनका परिवार उस हत्या को लेकर दशकों से अनिश्चय के बीच जी रहा है। इसलिए जो भी सबूत सच्चाई पर रोशनी डाल सकें, उनकी पूरी जांच होनी चाहिए।


नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंटरी के पहले दबी जुबान में मैल्कम एक्स की हत्या के पीछे किसी बड़ी साजिश की चर्चा की जाती थी। उस डॉक्यूमेंटरी ने इन रहस्यमयी चर्चाओं को बहुचर्चित कर दिया। अब पूर्व पुलिस अधिकारी के पत्र ने इसको लेकर जारी संदेहों को और गहरा बना दिया है। ये मामला इसलिए अहम है, क्योंकि शक के घेरे में एफबीआई और अमेरिका की आंतरिक सुरक्षा एजेंसियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed