{"_id":"657672244ac0de99950ea3a6","slug":"new-chinese-virus-reached-europe-british-scientist-said-this-is-form-of-covid-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"New York: यूरोप पहुंचा नया चीनी वायरस, ब्रिटिश वैज्ञानिक बोले-यह कोविड का ही रूप, इससे घबराने की जरूरत नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
New York: यूरोप पहुंचा नया चीनी वायरस, ब्रिटिश वैज्ञानिक बोले-यह कोविड का ही रूप, इससे घबराने की जरूरत नहीं
Mon, 11 Dec 2023 07:51 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Mon, 11 Dec 2023 07:51 AM IST
सार
चीन के बाद डेनमार्क और नीदरलैंड में बच्चों में निमोनिया जैसे लक्षण देखे गए हैं। इंफेक्शन डिजीज न्यूज ब्लॉग एवियन फ्लू डायरी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोप्लाज्मा निमोनिया संक्रमण महामारी के स्तर तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
चीनी वायरस( सांकेतिक)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन में बड़ी संख्या में बच्चों को बीमार करने के बाद निमोनिया के लक्षणों वाले नए वायरस ने यूरोप में भी दस्तक दी है। इस बीच यूके मेडिकल साइंस और चेस्टर मेडिकल स्कूल के प्रोग्राम लीड डॉक्टर गैरेथ नी ने कहा, यह स्थिति कोविड-19 जैसी कोई नई बीमारी नहीं है बल्कि, यह एक और कोविड वायरस हो सकता है। ब्रिटिश वैज्ञानिक के अनुसार, कई जगह अस्पतालों में बीमार बच्चों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है, बावजूद इसके इस वायरस से फिलहाल घबराने की कोई जरूरत है।
विज्ञापन
चीन के बाद डेनमार्क और नीदरलैंड में बच्चों में दिखे लक्षण
चीन के बाद डेनमार्क और नीदरलैंड में बच्चों में निमोनिया जैसे लक्षण देखे गए हैं। इंफेक्शन डिजीज न्यूज ब्लॉग एवियन फ्लू डायरी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोप्लाज्मा निमोनिया संक्रमण महामारी के स्तर तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
बाइडन के पूर्व सहयोगी का दावा, वुहान की लैब से ही निकला था कोविड का संक्रमण... राष्ट्रपति जो बाइडन के पूर्व विशेष सहायक डॉ. राज पंजाबी ने दावा किया है कि चीन की वुहान लैब से ही कोविड का संक्रमण निकला था। बता दें कि बाइडन ने मई 2020 में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ऐसे ही बयान की आलोचना की थी।
विज्ञापन