{"_id":"5f5953c805baa54521534c83","slug":"never-before-seen-indian-artists-artworks-to-be-auctioned-on-29-september-in-britain","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेनः 29 सितंबर को भारतीय कलाकारों की कभी नहीं देखी गईं कलाकृतियां होंगी नीलाम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेनः 29 सितंबर को भारतीय कलाकारों की कभी नहीं देखी गईं कलाकृतियां होंगी नीलाम
Thu, 10 Sep 2020 03:45 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 10 Sep 2020 03:45 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : twitter
ब्रिटेन में 29 सितंबर को आधुनिक भारतीय कलाकारों की पहले कभी नहीं देखी गई कलाकृतियों की पहली बार नीलामी होगी। इनमें कलाकार वीएस गायतोंडे और रामकुमार की कलाकृतियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सोथेबे के नीलामी गृह ने बताया, डेनमार्क के दंपती गुन्नार हसनेन और उनकी पत्नी इंगर ने 1960-70 में इन कलाकृतियों का एकत्रित किया था। इन कलाकृतियों का इतिहास भारत की बुनियादी ढांचे के कारोबार से जुड़ी प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) से जुड़ा है।
विज्ञापन
इस कंपनी के लिए गुन्नार ने 20 साल से ज्यादा काम किया था। सोथेबे की लंदन मॉडर्न एंड कंटेमपॉरेरी साउथ एशिया आर्ट सेल की प्रमुख इशरत कांगा ने कहा, दंपती का संग्रह छुपे हुए रत्न हैं। सभी चित्रों को सार्वजनिक तौर पर मुश्किल से ही किसी ने पहले कभी देखा होगा। कांगा के मुताबिक, गुन्नार और इंगर 1953 में डेनमार्क से भारत चले गए थे।
विज्ञापन