फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   netherlands companies ceo said will increase investment in india after meeting with pm modi

PM Modi Netherlands Visit: भारत में आए बदलाव के मुरीद हुए नीदरलैंड्स के सीईओ, बोले- भारत में बढ़ाएंगे निवेश

Sun, 17 May 2026 09:30 AM IST
नितिन गौतम आईएएनएस, हेग
आईएएनएस, हेग Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 17 May 2026 09:30 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड में विभिन्न कंपनियों के सीईओ के साथ मुलाकात की और भारत में निवेश की अपील की। इस बैठक के दौरान सीईओ ने भारत में हो रहे विकास की तारीफ की। 

विज्ञापन
netherlands companies ceo said will increase investment in india after meeting with pm modi
पीएम मोदी गोलमेज बैठक में शामिल हुए - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड्स की राजधानी हेग में भारत-नीदरलैंड्स सीईओ राउंडटेबल में हिस्सा लिया। इस बैठक में दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी, निवेश, सेमीकंडक्टर, शिपिंग, लॉजिस्टिक्स, ग्रीन एनर्जी और हाई-एंड मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई। गोलमेज बैठक में नीदरलैंड्स की प्रमुख कंपनियों के सीईओ ने भारत में पिछले 10-12 वर्षों में आए बदलावों की सराहना की और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की।
विज्ञापन


इन कंपनियों के सीईओ से मिले पीएम मोदी
रॉयल वोपाक के सीईओ डिक रिचेल ने कहा कि उनकी कंपनी एगिस लॉजिस्टिक्स के साथ संयुक्त उद्यम के जरिए भारत में लंबे समय से मौजूद है। उन्होंने भारत में आए बदलावों की सराहना करते हुए भविष्य में और निवेश बढ़ाने की उम्मीद जताई। वीएनओ एससीडब्ल्यू के अध्यक्ष कोएन वैन ओस्ट्रोम ने प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत नेतृत्व की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी डच कंपनियों की समझ रखते हैं और वैश्विक साझेदारियों के जरिए भारत में निवेश बढ़ाने के प्रति उत्सुक हैं।
विज्ञापन




एपीएम टर्मिनल्स के सीईओ कीथ स्वेंडसेन ने कहा, 'भारत की महत्वाकांक्षा और आर्थिक प्रगति सुनकर अच्छा लगा। ईयू के साथ व्यापार समझौता दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करेगा। हम परिवहन, जहाज निर्माण, कंटेनर उत्पादन और युवाओं के प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में ठोस प्रगति कर रहे हैं।' टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर के बाद क्रिस्टोफ फौक्वेट ने कहा, 'यह प्रधानमंत्री मोदी की सेमीकंडक्टर उद्योग स्थापित करने की महत्वाकांक्षा का नतीजा है। भारत में यह उद्योग आत्मनिर्भरता और समृद्धि के लिए बेहद जरूरी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-यूरोपीय संघ की साझेदारी से बढ़े अवसर
बौदेविज्न सीमन्स के सीईओ ने प्रधानमंत्री मोदी की ऊर्जा और दृढ़ संकल्प की तारीफ करते हुए कहा, 'उन्होंने जो कहा कि सबसे अच्छा समय अभी आना बाकी है, उससे मैं पूरी तरह सहमत हूं। यूरोपीय संघ-भारत व्यापार समझौते और नीदरलैंड्स के साथ विशेष संबंधों के आधार पर हमारे पास विशाल अवसर हैं।' रोटरडम पोर्ट के सीईओ ने कहा कि जहाज बंदरगाह में सुरक्षित रहने के लिए नहीं बने हैं, वे व्यापार के लिए बने हैं। उन्होंने भारत में नए बुनियादी ढांचे पर हो रहे निवेश का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में कहा कि भारत-यूरोपीय यूनियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) भारत और नीदरलैंड्स के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी और लोगों के बीच संबंधों को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने सेमीकंडक्टर, समुद्री क्षेत्र, जल प्रबंधन, एग्रीटेक, हाई-एंड मैन्युफैक्चरिंग और एडवांस्ड लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बैठक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'नए अवसरों के द्वार खुल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ऊर्जा, सस्टेनेबिलिटी और टेक्नोलॉजी समेत विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख डच कंपनियों के सीईओ के साथ विस्तृत चर्चा की।'

सेमीकंडक्टर सहयोग को मिली गति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इस दौरान दोनों देशों के बीच सेमीकंडक्टर, डिजिटल तकनीक, शिक्षा, नवाचार और हरित साझेदारी जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। भारत की सेमीकंडक्टर महत्वाकांक्षाओं को बड़ा बल मिला है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और एएसएमएल के बीच एक अहम समझौता हुआ, जिसका उद्देश्य भारत के चिप निर्माण इकोसिस्टम को मजबूत करना है। यह समझौता प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री रॉब जेटन की मौजूदगी में हुआ। समझौता ज्ञापन के तहत एएसएमएल, गुजरात के धोलेरा में स्थापित होने वाली टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की सेमीकंडक्टर सुविधा की स्थापना और विस्तार में सहयोग करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर कहा कि यह साझेदारी भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को नई मजबूती देगी और उन्नत तकनीकी क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को गहरा करेगी।


प्रधानमंत्री मोदी ने द हेग स्थित पैलेस हाउस टेन बॉश में नीदरलैंड के राजा विलेम-एलेक्जेंडर और महारानी मैक्सिमा से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी और शाही दंपति ने भारत-नीदरलैंड संबंधों को और मजबूत बनाने, खासकर लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2019 में नीदरलैंड के शाही दंपति की भारत यात्रा को याद करते हुए कहा कि उस दौरे ने दोनों देशों के संबंधों को नई ऊर्जा और सकारात्मक दिशा दी थी। दोनों पक्षों ने शिक्षा, नवाचार, सेमीकंडक्टर, डिजिटल तकनीक, जल प्रबंधन और हरित साझेदारी के क्षेत्रों में चल रही द्विपक्षीय पहलों पर संतोष व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के प्रति शाही परिवार की सद्भावना की सराहना करते हुए अपनी यात्रा के दौरान मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार जताया। इस अवसर पर शाही परिवार ने प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में दोपहर भोज का आयोजन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed