फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Netanyahu talks to Modi over phone, agreed to increase cooperation with Corona in war

नेतन्याहू की पीएम मोदी से हुई फोन पर बात, कोरोना से जंग में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

Tue, 06 Oct 2020 04:30 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरूशलम Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 06 Oct 2020 04:30 AM IST
विज्ञापन
Netanyahu talks to Modi over phone, agreed to increase cooperation with Corona in war
नरेंद्र मोदी-बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : फाइल फोटो

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात कर कोरोना महामारी से जारी जंग में सहयोग बढ़ाने का भरोसा दिया। दोनों प्रधानमंत्रियों ने महामारी के खिलाफ लड़ाई में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के अलावा सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी साथ काम करने की प्रतिबद्धता जताई। कोरोना महामारी के बाद दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच फोन पर हुई यह चौथी बातचीत है।

विज्ञापन


नेतन्याहू ने ट्वीट कर बताया कि भारत के पीएम नरेंद्र मोदी से कोरोना के खिलाफ जंग में तकनीक का सहारा लेने और अधिक जांच करने संबंधी सहयोग पर सहमति बनी है। भारत और इजरायल शुरुआत से कोरोना के खिलाफ संग मोर्चा संभाले हुए हैं। इजरायल का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भारत में रैपिड टेस्टिंग किट का ट्रायल कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक दोनों देश टीका विकसित करने में भी एक दूसरे का सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नेतन्याहू ने ट्वीट किया कि इसके अलावा हमारे बीच सौर ऊर्जा के क्षेत्र में नवोन्मेष को लेकर डिजिटल कांफ्रेंस आयोजित करने पर भी सहमति बनी है। इससे दोनों देशों के साथ साथ विश्व की अर्थव्यवस्था को संभालने में मदद होगी। सूत्रों के मुताबिक इजरायल भारत के साथ बहुत जल्द अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होना चाहता है। इस वैश्विक गठबंधन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed