फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Netanyahu revenge Israel killed Hamas top commander Al-Issa mastermind October 7 attack

इस्राइल का बदला पूरा: हमास के टॉप कमांडर अल-इसा को किया ढेर; सात अक्तूबर वाले हमले का था मास्टरमाइंड

Sun, 29 Jun 2025 09:00 AM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sun, 29 Jun 2025 09:00 AM IST
सार

इस्राइल ने हमास की सैन्य शाखा के संस्थापक और 7 अक्तूबर वाले हमले के मास्टरमाइंड मुहम्मद इसा अल-इसा को मार गिराया है। गाजा में इस्राइल के हमले जारी हैं, जिसमें 9 बच्चों समेत 20 लोग मारे गए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अगले हफ्ते इस्राइल-हमास के बीच सीजफायर हो सकता है। वहीं, इस्राइली सेना पर निहत्थे नागरिकों पर गोली चलाने के आरोप भी लगे हैं।

विज्ञापन
Netanyahu revenge Israel killed Hamas top commander Al-Issa mastermind October 7 attack
इस्राइल का बदला पूरा - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच जारी जंग एक बार फिर बड़े घटनाक्रम से गुजर रही है। इस्राइल डिफेंस फोर्स ने दावा किया है कि उसने हमास की मिलिट्री विंग के संस्थापकों में से एक हखाम मुहम्मद इसा अल-इसा को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि अल-इसा 7 अक्तूबर 2023 को इस्राइल पर हुए हमले का मास्टरमाइंड था। इस कार्रवाई के बाद गाजा में तनाव और बढ़ गया है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगले हफ्ते तक इस जंग में सीजफायर हो सकता है।
विज्ञापन


इस्राइल की सेना ने शनिवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि हमने हखाम मुहम्मद इसा अल-इसा को मार गिराया है। वह हमास की सैन्य शाखा का संस्थापक था और उसने हमास की ताकत बढ़ाने, ट्रेनिंग कराने और 7 अक्तूबर के नरसंहार की योजना बनाई थी। आईडीएफ ने बताया कि अल-इसा हवाई और समुद्री हमलों की योजना बनाने में भी अहम भूमिका निभा रहा था। इस्राइल ने साफ किया है कि वो 7 अक्तूबर के हमले में शामिल सभी आतंकियों को तलाश कर खत्म करने की रणनीति पर काम कर रहा है।
विज्ञापन


गाजा पट्टी में इस्राइली हमले
इस बीच, अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा पट्टी में इस्राइल के हमले लगातार जारी हैं। शनिवार को गाजा सिटी के टुफ्फाह इलाके में हुए एक हमले में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 9 बच्चे भी शामिल हैं। लगातार बमबारी और सैन्य कार्रवाई से गाजा में हालात बेहद खराब हो चुके हैं। हजारों लोग बेघर हो गए हैं और खाने-पीने जैसी जरूरी चीजों की भारी किल्लत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ये भी पढ़ें: सर्बिया में सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन, एक हादसा सरकार के गले की हड्डी बना


सीजफायर बहुत नजदीक- ट्रंप
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा था कि मुझे लगता है, सीजफायर बहुत नजदीक है। मैंने इसमें शामिल कुछ लोगों से बात की है। हमें उम्मीद है कि अगले हफ्ते के भीतर सीजफायर की घोषणा हो जाएगी। हालांकि, ट्रंप ने यह नहीं बताया कि उन्होंने किन लोगों से बात की है। खबरों के मुताबिक, सीजफायर की डील में इस्राइल पर अरब देशों के साथ रिश्ते सामान्य करने का भी दबाव बनाया जा सकता है।

 ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के बिल पर एलन मस्क का बड़ा हमला, बोले- अगर ये आया तो जाएंगी लाखों नौकरियां

इस्राइली हमलों का भारी विरोध
उधर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस्राइल की कार्रवाई को लेकर विरोध बढ़ रहा है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस्राइल सैनिकों को गाजा में मानवीय सहायता मांगने आए निहत्थे फिलिस्तीनियों पर गोली चलाने के आदेश दिए गए थे। इन खबरों के सामने आने के बाद दुनियाभर में इस्राइल की नीतियों की आलोचना हो रही है। वहीं, हमास की तरफ से भी यह शर्त रखी गई है कि सीजफायर तभी संभव है, जब इस्राइल गाजा पर हमला बंद करे और कब्जा किए गए इलाकों से अपनी सेना हटाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed