फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk Donald Trump Tax cuts Spending Bill america Republican Senate US Jobs Impact Future Industries US Cr

Trump Vs Musk: डोनाल्ड ट्रंप के बिल पर एलन मस्क का बड़ा हमला, बोले- अगर ये आया तो जाएंगी लाखों नौकरियां

Sun, 29 Jun 2025 07:42 AM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sun, 29 Jun 2025 07:42 AM IST
सार

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के टैक्स और खर्च कटौती बिल को लेकर बवाल मचा है। टेस्ला सीईओ एलन मस्क ने इस बिल की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इससे लाखों नौकरियां जाएंगी और भविष्य की इंडस्ट्रीज को नुकसान होगा। मस्क ने इसे रिपब्लिकन पार्टी के लिए 'राजनीतिक आत्महत्या' बताया है। सीनेट में बिल पर जल्द वोटिंग होनी है।
 

विज्ञापन
Elon Musk Donald Trump Tax cuts Spending Bill america Republican Senate US Jobs Impact Future Industries US Cr
मस्क ने ट्रंप की टिप्पणियों पर दिया करारा जवाब - फोटो : ANI

विस्तार


विज्ञापन
अमेरिका के अरबपति कारोबारी और टेस्ला-स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने एक बार फिर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े टैक्स और खर्च कटौती बिल की कड़ी आलोचना की है। मस्क का कहना है कि इस बिल से अमेरिका की लाखों नौकरियां खत्म हो जाएंगी और देश को भारी रणनीतिक नुकसान होगा। बता दें, कि रिपब्लिकन पार्टी के नेता इस बिल को सीनेट में पास कराने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं, ताकि इसे ट्रंप की तय 4 जुलाई की समयसीमा से पहले पास कराया जा सके।

एलन मस्क ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि सीनेट के इस नए बिल से अमेरिका में लाखों नौकरियां खत्म हो जाएंगी और हमारे देश को काफी नुकसान होगा। यह बिल पुरानी इंडस्ट्रीज को फायदा देता है, जबकि भविष्य की इंडस्ट्रीज को भारी नुकसान पहुंचाता है। मस्क का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब सीनेट में लगभग 1000 पन्नों का यह बिल बहस के लिए रखा जाना था।
विज्ञापन


बिल पास कराना पार्टी के लिए खतरनाक
मस्क यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे लिखा कि यह बिल पास कराना रिपब्लिकन पार्टी के लिए 'राजनीतिक आत्महत्या' साबित होगा। गौरतलब है कि एलन मस्क पहले भी इस बिल को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। कुछ हफ्ते पहले उन्होंने ट्रंप के इस बिल को 'घिनौना और भयानक' बताते हुए कहा था कि इसमें जनता के पैसे की बर्बादी है। उस समय मस्क ने यह भी कहा था कि जो लोग इस बिल के पक्ष में वोट कर रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए। उन्हें पता है कि उन्होंने गलत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास बादल फटा...कई मजदूर लापता, रेस्क्यू शुरू


ऐसे शुरु हुआ मस्क ट्रंप का टकराव
मस्क और ट्रंप के बीच बीते कुछ हफ्तों में टकराव की स्थिति बनती रही है। पहले मस्क ने ट्रंप पर अप्रत्यक्ष हमला करते हुए इशारा किया था कि ट्रंप का नाम कुख्यात जेफ्री एप्स्टीन के केस से जुड़ा हो सकता है। ये मस्क का पहला ऐसा बयान था जिससे साफ हो गया था कि ट्रंप-मस्क के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है. हालांकि, इसके बाद मस्क ने इस बयान पर खेद जताया और कहा कि उनकी कुछ बातें 'हद से ज्यादा' चली गई थीं। इसके जवाब में ट्रंप ने भी न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए इंटरव्यू में कहा कि ऐसी बातें हो जाती हैं। मैं मस्क को इसके लिए दोष नहीं देता।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में तड़के भूकंप के तेज झटके, 5.2 की तीव्रता से कांपी धरती, दहशत में आए लोग

व्हाइट हाउस से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया
अब मस्क की ताजा आलोचना से यह साफ नहीं है कि उनके और ट्रंप के बीच बनी 'अस्थायी शांति' पर इसका क्या असर होगा। फिलहाल व्हाइट हाउस की तरफ से मस्क के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बता दें, कि एलन मस्क का राजनीतिक प्रभाव बीते दिनों में थोड़ा कम हुआ है, खासतौर पर तब से जब उन्होंने सरकारी पद छोड़ा है। फिर भी, यह बात किसी से छिपी नहीं है कि मस्क ने 2024 के चुनाव में ट्रंप के समर्थन में सैकड़ों मिलियन डॉलर खर्च किए थे। माना जाता है कि अगर मस्क किसी मुद्दे या उम्मीदवार को लेकर फिर से सक्रिय होते हैं, तो वह राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed